HomeFaridabadविपक्ष को करारा जवाब देने में एक्सपर्ट है सांसद गुर्जर, क्या आप...

विपक्ष को करारा जवाब देने में एक्सपर्ट है सांसद गुर्जर, क्या आप जानते हैं उनके बारे में यह बातें

Published on

कहते हैं सत्ता का नशा अगर चढ़ जाए तो इंसान अपने होश हवास खो बैठता है और अपने से नीचे वालों को कुछ समझने लगता है परंतु फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर बिल्कुल भी ऐसे नहीं है अपितु वह जनता के समक्ष जाकर जनता की परेशानियां सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कृष्ण पाल गुर्जर का राजनीतिक सफर काफी कठिनाइयों से भरा रहा। उन्होंने इस पद को प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत की है।

विपक्ष को करारा जवाब देने में एक्सपर्ट है सांसद गुर्जर, क्या आप जानते हैं उनके बारे में यह बातें

अगर उनके राजनीतिक सफर की बात की जाए तो उन्होंने एक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में एंट्री ली और तभी से संघर्षरत रहे और इस मुकाम तक पहुंचे। आज हम इस आलेख के माध्यम से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताएंगे।

सांसद कृष्णपाल गुर्जर का जन्म फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में हुआ। उन्होंने बीए तथा एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है।

जनवरी 1992 में भाजपा में शामिल, प्रदेश सचिव बनाए गए और फरीदाबाद में डॉ. मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व वाली एकता यात्रा का फरीदाबाद में जिम्मा संभाला
1994 में भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त
1994 में फरीदाबाद नगर निगम के पहले चुनाव में पार्षद चुने गए
1995 में फरीदाबाद नगर निगम सदन में भाजपा के चार सदस्यीय पार्षद दल के नेता चुने गए
1996 में मेवला महाराजपुर विधानसभा से 26417 मतों के बड़े अंतर से जीतकर विधायक चुने गए
1997 में बंसीलाल सरकार में परिवहन मंत्री बने
2000 में विधानसभा चुनाव में पुन: मेवला महाराजपुर से मात्र 161 मतों से जीतकर विधायक चुने गए और भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए
2008 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने

विपक्ष को करारा जवाब देने में एक्सपर्ट है सांसद गुर्जर, क्या आप जानते हैं उनके बारे में यह बातें

2009 में विधानसभा चुनाव में तिगांव विधानसभा से विधायक चुने गए
2014 में लोकसभा चुनाव में 4.66 लाख के रिकॉर्ड मतों के अंतर जीतकर सांसद चुने गए और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए
2019 में लोकसभा के चुनाव में एक बार फिर 6.39 लाख मतों के अंतर जीत कर सांसद चुने गए

वहीं वर्तमान समय में कृष्णपाल गुर्जर दमदार नेताओं में से एक माने जाते हैं। विपक्ष में करारा जवाब देने में उनका कोई सानी नही है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this