HomeFaridabadबिना तैयारियों के कैसे शुरू होगी कल से गेहूं की खरीद ?

बिना तैयारियों के कैसे शुरू होगी कल से गेहूं की खरीद ?

Published on

आगामी 1 अप्रैल से जिले के अनाज मंडियों में गेहूं की खरीदारी शुरू होने वाली है परंतु अभी तक सरकार की तरफ से मंडियों में किसी भी प्रकार के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

दरअसल, तीन कृषि कानून के लागू होने के बाद पहली बार अनाज की खरीद फरोख्त शुरू होने वाली है। जिले में 1 अप्रैल से गेहूं की फसल खरीदी व बेची जाएगी परंतु अभी तक मंडियों में किसी भी प्रकार की कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। सरकार ने इस बार टोकन सिस्टम प्रक्रिया को लागू किया है।

बिना तैयारियों के कैसे शुरू होगी कल से गेहूं की खरीद ?

इस सिस्टम के तहत किसानों को मैसेज के माध्यम से फसल से संबंधित जानकारी दी जाएगी। किस दिन किस किसान को अपनी फसल मंडी में लेकर आनी है यह मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा परंतु अभी तक किसी भी किसान ने मंडी में इस विषय में संपर्क नहीं किया है।

बल्लभगढ़ अनाज मंडी के प्रधान सुनील भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने इस बार टोकन सिस्टम प्रणाली को जारी किया है। इस प्रणाली के तहत ही इस बार अनाज खरीदा या बेचा जाएगा। किसानों को उनकी फसल मंडी में लाने के लिए समय के बारे में उनके मोबाइल फोन पर सूचना दी जाएगी परंतु अभी तक किसी भी किसान की ओर से मंडी में संपर्क नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बार बारदाने की भी प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बारदाने के तहत फसल की बिक्री से संबंधित चीजों को उपलब्ध करवाया जाता है।

बिना तैयारियों के कैसे शुरू होगी कल से गेहूं की खरीद ?

‌बारदाने की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है परंतु अभी तक इस विषय में कोई सूचना नहीं मिली है। ऐसे में फसल की खरीद फरोख्त के लिए आढ़तियों में एक बना हुआ है।

यह एजेंसियां खरीदती है अनाज मंडी से अनाज
जिले की कुछ एजेंसियां अनाज मंडी से अनाज का खरीद-फरोख्त करती हैं जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग, हरियाणा स्टेट वेयरहाउस तथा फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया शामिल है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this