HomePress Releaseयोजना का लाभ दिलाने के लिए सभी चिकित्सा अधिकारी, एएनएम व आशा...

योजना का लाभ दिलाने के लिए सभी चिकित्सा अधिकारी, एएनएम व आशा वर्करों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Published on

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के लिए एक बेहतरीन योजना है। हमें अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाना है।

इस योजना के तहत हमें उन क्षेत्रों को भी कवर करना है, जो नॉन आईसीडीएस क्षेत्र हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से चिकित्सा अधिकारियों, एएनएम व आशा वर्करों के प्रशिक्षण शिविर में संबोधित कर रही थीं।

योजना का लाभ दिलाने के लिए सभी चिकित्सा अधिकारी, एएनएम व आशा वर्करों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

शिविर में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उपायुक्त यशपाल के निर्देशानुसार प्रत्येक गर्भवती महिला व दूध पिलाने वाली माताओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सा अधिकारियों, एएनएम व आशा वर्करों की जिम्मेदारी है कि योजना का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाएँ।

योजना का लाभ दिलाने के लिए सभी चिकित्सा अधिकारी, एएनएम व आशा वर्करों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

उन्होंने शिविर में योजना के नियमों व शर्तों के विषय में जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत तीन किश्तों में लाभ की राशि मिलती है। उन्होंने ए, बी व सी फार्म भरने की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में यह प्रशिक्षण शिविर खंड, सर्किल व कॉलोनी स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this