Categories: FaridabadHealth

नए रूप में नजर आ रहा है जिले का एकमात्र सरकारी अस्पताल

अस्पताल में जब भी कोई गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए आती है। तो उसको अच्छा माहौल देने की कोशिश की जाती है। क्योंकि जिस समय डिलीवरी होती है उस समय महिला को सिर्फ एक ही चिंता सताए रहती है कि उसका बच्चा सही सलामत इस दुनिया में आ जाए।

इसी चीज को लेकर बीके अस्पताल के प्रस्तुति वार्ड को नया रूप दिया गया है। जिसमें गर्भवती महिलाओं को किसी भी प्रकार से इंफेक्शन होने का डर नहीं लगा रहेगा और साथ ही उनको ऐसा लगेगा कि वह अपने किसी परिजन के पास आए हैं।

नए रूप में नजर आ रहा है जिले का एकमात्र सरकारी अस्पताल

पीएमओ डॉक्टर सविता यादव ने बताया कि बीके अस्पताल के प्रस्तुति वार्ड की हालत काफी खराब थी। जगह-जगह से सीलिंग आ रखी थी। जिसकी वजह से वहां आने वाली गर्भवती महिलाओं को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था।

क्योंकि प्रस्तुति वार्ड देखने में इतना गंदा लगता था कि उनको लग रहा था कि वह पता नहीं किस अस्पताल में आकर अपनी डिलीवरी करवा रहे हैं।

इसी वजह निदेशालय स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी को प्रसूति वार्ड का रिनोवेशन कर रहे हैं। सीएमओ डॉक्टर सविता यादव ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा 7 लाख में रिनोवेशन किया जा रहा है।

जिसमें प्रस्तुति वार्ड में टाइल्स लगाई गई है। वहीं हर बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर पाइप लाइन बिछाई गई है। अगर कभी डिलीवरी के दौरान किसी महिलाओं को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। तो उसको आसानी से ऑक्सीजन पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकती है।

पहले ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए गर्भवती महिलाओं को ऑक्सीजन दी जाती थी। लेकिन अब इन पाइपलाइन व कनेक्शन के जरिए उन को आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा सकती है।

इसके अलावा सीलिंग को भी रिपेयर किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रस्तुति वोड का लगभग सभी काम पूरा हो चुका है जल्द ही उसको शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा निदेशालय स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो नई डिलीवरी टेबल भी अस्पताल को दी गई है।

ऑपरेशन थिएटर को भी दिया नया रूप

पीएमओ डॉ सविता यादव बीके अस्पताल की दूसरी मंजिल पर ऑपरेशन थिएटर बना हुआ है। लेकिन वह इतना पुराना हो चुका था कि दीवारों से भी सीलन आने लग गई थी। जिसकी वजह से डॉक्टरों को ऑपरेशन करने में कई बार परेशानी का भी सामना करना पड़ता था। लेकिन अब उसको भी रिनोवेट करके 3D की शेप दे दी गई है।

बीके अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर किसी प्राइवेट अस्पताल से कम नजर नहीं आ रहा है। उसमें भी लाखों रुपए की लागत से रिपेयर किया गया है। अगर हम उसके फ्लोरिंग की बात करें तो उसमें नीले रंग का फ्लोरिंग किया गया है। जिससे वह 3D का रूप नजर आता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago