HomeFaridabadक्या आपका बिजली का बिल ज़्यादा आया , जानिए ठीक कराने का...

क्या आपका बिजली का बिल ज़्यादा आया , जानिए ठीक कराने का आसान तरीका ?

Published on

हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को निगम ने कोरोना काल के दौरान राहत प्रदान की है । बिजली वितरण निगमों ने उपभोक्ताओं के लिए ट्रस्ट रीडिंग की सुविधा शुरू की है।

क्या है ट्रस्ट रीडिंग ?

क्या आपका बिजली का बिल ज़्यादा आया , जानिए ठीक कराने का आसान तरीका ?

हरियाणा में अब ट्रस्ट मीटर रीडिंग की सुविधा शुरू। बिजली बिल में मीटर रीडिंग गलत होने पर उपभोक्ता ऑनलाईन निगमों की वेबसाईट http://www.uhbvn.org.in/web/portal/home या http://www.dhbvn.org.in/web/portal/home पर सही मीटर रीडिंग देकर ट्रस्ट रीडिंग की सुविधा से बिल ठीक करवा सकते हैं।

बिजली बिल में मीटर रीडिंंग गलत होने की स्थिति में उपभोक्ता अब ऑनलाईन माध्यम से सही मीटर रीडिंग देकर बिल ठीक करा सकता है ।

कौन कौन उठा सकता है, लाभ ?

यह सुविधा घरेलू, गैर-घरेलू और एलटी औद्योगिक श्रेणियों (अधिकतम 20 किलोवाट तक लोड) के उपभोक्ताओं के लिए है। इसके लिए उपभोक्ता निगमों की वेबसाईट पर जाकर ट्रस्ट रीडिंग की सुविधा को उपयोग कर पाएंगे। इस सुविधा के उपयोग के बारे में सारी जानकारी भी निगमों की वेबसाईटों पर उपलब्ध हो चुकी है। शुरुआत में यह सुविधा प्रदेश के 42 शहरों में शुरु की जा रही है।

उत्तर हरियाणा

पंचकूला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, कैथल, अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, यमुनानगर, शाहबाद, बहादुरगढ़, कालका, पिंजौर, चीका, गोहाना, घरौंडा, पेहवा, थानेसर, गन्नौर और समालखा शहर शामिल हैं।

दक्षिण हरियाणा

गुरुग्राम, फरीदाबाद, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, हिसार, रेवाड़ी, भिवानी, चरखीदादरी, पलवल, डबवाली, बरवाला, ऐलनाबाद, टोहाना, हांसी, नरवाना, नारनौल, होडल, बवानी खेड़ा, सिवानी और लोहारु शहर शामिल हैं।

सोचने वाली बात ये है कि , बीते दो माह में लॉकडाउन होने की वजह से कई उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग नहीं हो पाई , उन्हें औसत के आधार पर ही बिजली बिल जारी किए गए हैं । ज़्यादातर लोगों की बिल अधिक आने कि शिकायत है , उनका कहना है पहले से अधिक बिजली बिल उन्हें लॉक डाउन। में भरना पड़ा है जबकि इस दौरान बिजली विभाग को बिल में भी राहत देनी चाहिए थी । लेकिन वे उपभोक्ता भी इस सुविधा का उपयोग करके अपने बिलों को वास्तविक रीडिंग के अनुसार ठीक करवा पाएंगे।

क्या आपका बिजली का बिल ज़्यादा आया , जानिए ठीक कराने का आसान तरीका ?

उपभोक्ता ऑनलाईन निगमों की वेबसाईट उत्तर हरियाणा या दक्षिण हरियाणा पर सही मीटर रीडिंग देकर ट्रस्ट रीडिंग की सुविधा से बिल ठीक करवा सकते हैं।

किरोना काल के दौरान सभी के घरों का बजट बिगड़ चुका है , ऐसे में सरकार द्वारा छोटी सी राहत भी लोगों के लिए काफी कारगार साबित हो सकती है ।

इसीलिए यदि आप भी अपने मीटर के अधिक बिल आने से परेशान है तो ऑनलाइन वेबसाइट पर उसकी जांच करवा लीजिए और यदि आपके आस पास भी किसी का बिल ज़्यादा है तो उस तक ये सूचना जरूर पहुंचाएं।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this