HomeFaridabadरिएलिटी चेक- कही लोग कर रहे हैं अपनी जिंदगी से खिलवाड़, तो...

रिएलिटी चेक- कही लोग कर रहे हैं अपनी जिंदगी से खिलवाड़, तो कही सरकारी प्रॉपर्टीज को कर रहे हैं नुकसान

Published on

आये दिन हम सुनते है कि हाईवे पर किसी ना किसी व्यक्ति की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है और वह गाड़ी हाईवे पर बनी ग्रिल या फिर यूं कहें डिवाइडर से टकरा गई है। जिसकी वजह से वाहन को तो नुकसान होता ही है। साथ ही उन ग्रिल को भी काफी नुकसान होता है।

जिसकी वजह से उनको दोबारा रिपेयर नहीं किया जा रहा है। इसका फायदा लोग सड़क को क्रॉस करने के लिए उठा रहे हैं। चाहे उस दौरान उनकी जान ही क्यों ना चली जाए। पहचान फरीदाबाद की टीम ने नेशनल हाईवे पर लगी ग्रिल की पड़ताल की। जहां पर टीम के द्वारा पाया गया कि कुछ जगहों पर तो एक्सीडेंट की वजह से ग्रिल टूट चुकी है।

रिएलिटी चेक- कही लोग कर रहे हैं अपनी जिंदगी से खिलवाड़, तो कही सरकारी प्रॉपर्टीज को कर रहे हैं नुकसान

वहीं कई जगहों से ग्रिल को चोरी करके ले जाया जा चुका है। अगर हम बात करें एक्सीडेंट की तो। एक्सीडेंट के बाद उस ग्रिल की देखरेख या फिर यू कहे कि उस ग्रिल की रिपेयर की जिम्मेदारी किसकी होती है। जिसने एक्सीडेंट किया है उसकी या यह सरकार की। क्योंकि नेशनल हाईवे पर कई जगह पर ग्रिल टूटी हुई है। जिसकी वजह से लोग आसानी से उन जगहों से सड़क पार कर रहे हैं।

रिएलिटी चेक- कही लोग कर रहे हैं अपनी जिंदगी से खिलवाड़, तो कही सरकारी प्रॉपर्टीज को कर रहे हैं नुकसान

पहचान फरीदाबाद की संवाददाता हेमलता और फोटोग्राफर ईशा के द्वारा शुक्रवार को बढ़कर चौक से लेकर सेक्टर 12 कोर्ट नेशनल हाईवे चौक तक पड़ताल की गई। तो उसने पाया कि बड़खल चौक से जब हम ओल्ड फरीदाबाद की तरफ चलते हैं।

तो वहां पर सीधे हाथ की तरफ लोगों की सुरक्षा के लिए 7 से 8 फीट की ग्रिल लगाई गई है। लेकिन उस रास्ते में कई कई जगहों पर ग्रिल है ही नहीं है। जिसको देखकर ऐसा लगता है कि चोरों के द्वारा उस ग्रिल को चोरी करके ले गए हैं। जब हम ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के नजदीक पहुंचते हैं।

रिएलिटी चेक- कही लोग कर रहे हैं अपनी जिंदगी से खिलवाड़, तो कही सरकारी प्रॉपर्टीज को कर रहे हैं नुकसान

तो पाया कि उल्टे हाथ की तरफ कुछ समय पहले किसी गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था। जिसकी वजह से मेट्रो स्टेशन से थोड़ी पहले ही ग्रिल टूट गई है। जिसकी वजह से लोग आसानी से सड़क को क्रॉस कर रहे हैं।

उसके बाद जब हम ओल्ड फरीदाबाद से नीलम की तरफ चले तो हमने पाया कि पुल से पहले ही कई जगहों पर जो 7 से 8 फीट की जो दिल लगाई हुई थी। वह चोरों के द्वारा चोरी की जा चुकी है और उसमें कई जगह ऐसे भी उसको किसी चीज से काटा गया है और ऊपर की ग्रिल को वह ले गए हैं।

रिएलिटी चेक- कही लोग कर रहे हैं अपनी जिंदगी से खिलवाड़, तो कही सरकारी प्रॉपर्टीज को कर रहे हैं नुकसान

इसके अलावा जैसे ही हम भी नीलम फ्लाईओवर से होते हुए सेक्टर 12 कोर्ट नेशनल हाईवे के चौक पर पहुंचते हैं। तो पाया कि सीधे हाथ की तरफ उल्टे हाथ की तरफ दोनों तरफ एक्सीडेंट होने की वजह से कई जगहों पर ग्रिल टूटी हुई पड़ी है। जिसकी वजह से लोग सड़क को आसानी से पार कर रहे।

रिएलिटी चेक- कही लोग कर रहे हैं अपनी जिंदगी से खिलवाड़, तो कही सरकारी प्रॉपर्टीज को कर रहे हैं नुकसान

कौन है इसका जिम्मेवार

ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजीव का कहना है कि अगर नेशनल हाईवे पर किसी गाड़ी का एक्सीडेंट होता है और वह सरकारी प्रॉपर्टी यानी ग्रिल को नुकसान पहुंचाता है। तो उसको ठीक कराने की जिम्मेवारी सरकार की होती है यानी एनएचएआई नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की होती है।

रिएलिटी चेक- कही लोग कर रहे हैं अपनी जिंदगी से खिलवाड़, तो कही सरकारी प्रॉपर्टीज को कर रहे हैं नुकसान

उन्होंने बताया कि जब वह केस दर्ज करते हैं। तब वह 3 पी डी पी एक्ट भी लगा देते हैं। जिससे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया वाहन चालक से सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने का पैसा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर के समय उनके द्वारा यह एक लगा दिया जाता है। लेकिन अथॉरिटी के द्वारा पैसे लिया गया है या नहीं इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this