HomeLife StyleHealthबड़खल विधानसभा विधायक सीमा तिरखा ने कराया वैक्सीनेशन

बड़खल विधानसभा विधायक सीमा तिरखा ने कराया वैक्सीनेशन

Published on

फरीदाबाद : आज बडखल की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कोविड-19 से बचने के लिए बीके अस्पताल में वैक्सीनेशन करवाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे हरियाणा प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम को युद्धस्तर पर चलाने के लिए

हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज की अगुवाई में हरियाणा राज्य इस कोरोना नामक महामारी से पूर्णतया मुक्त हो जाएगा।

बड़खल विधानसभा विधायक सीमा तिरखा ने कराया वैक्सीनेशन

इस अवसर पर उन्होंने सभी स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले डाक्टर्स तथा स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इन सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स की वजह से आज पूरा देश तथा प्रदेश अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘हम स्वस्थ-हमारा परिवार मस्त’ की पहल को आगे बढ़ाते हुए हम, हमारा परिवार तथा पूरा समाज सुरक्षित बनेगा तथा एक स्वस्थ समाज की स्थापना होगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने आपको कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन लगवाएं जिससे व्यक्ति स्वयं,

बड़खल विधानसभा विधायक सीमा तिरखा ने कराया वैक्सीनेशन

उसका परिवार, पूरा समाज तथा पूरा राष्ट्र इस जानलेवा बीमारी से पूर्णतया मुक्त हो जाएगा। वहीं विधायक ने बताया कि आज बडखल विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी टीकाकरण केंद्रों में 1400 से अधिक लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया।
इस अवसर पर एनएच मंडल अध्यक्ष अमित आहुजा, विशम्बर भाटिया, मनजीत सिंह तथा शशि भाटिया आदि गणमान्य जन उपस्थित थे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this