HomePress Releaseआंदोलन को खराब करवाने के लिए सरकार करवा रही किसान नेताओं पर...

आंदोलन को खराब करवाने के लिए सरकार करवा रही किसान नेताओं पर हमले: अभय चौटाला

Published on

इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने लगातार चौथे दिन शनिवार को हलका उचाना के विभिन्न गांवों के दौरे किए। अलेवा गांव में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की बजाए किसान नेताओं पर हमले करवा रही है। इन कानूनों को सरकार द्वारा रद्द करना होगा। जो कानून केंद्र सरकार किसानों के हित में बता रही हैए उन कानूनों को किसान चाहते ही नहीं तो क्यों केंद्र सरकार इन कानूनों को लागू करना चाहती है।

शनिवार को राजस्थान से आ रहे किसान नेता राकेश टिकैत पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा गाडिय़ों पर पत्थरबाजी की गई। सरकार चाहती है कि किसानों को इतना डराया व धमकाया जाए ताकि किसान धरनों से अपने आप उठकर चले जाएं लेकिन सरकार की मंशा पूरी होने वाली नहीं है। इनेलो नेता ने कहा कि आज रोहतक में किसानों पर लाठीचार्ज बेहद दुखद और निंदनीय है।

आंदोलन को खराब करवाने के लिए सरकार करवा रही किसान नेताओं पर हमले: अभय चौटाला

अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो का प्रत्येक पदाधिकारी कृषि कानूनों के विरोध मे धरना दे रहे हैं। प्रत्येक पदाधिकारी किसानों के साथ उस समय तक खड़ा रहेगा जब तक सरकार इन तीन कृषि काले कानून को खारिज कर एमएसपी पर गारंटी कानून न बना दे। उचाना हलके के गांवों में आने का उद्वेश्य किसान आदोंलन को मजबूत करना है।

गेंहू की कटाई में किसान आंदोलन कमजोर न हो इसके लिए गांव में ताश खेल रहे लोगों को धरनों तथा टोल पर भेंजे। आज किसान आंदोलन को मजबूत करने का समय है और किसानों की जीत निश्चित तौर पर होगी। कांग्रेस के लोग सिर्फ किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

आंदोलन को खराब करवाने के लिए सरकार करवा रही किसान नेताओं पर हमले: अभय चौटाला

कांग्रेस के विधायकों को अपने पदों से इस्तीफा देकर किसानों के साथ धरने पर बैठना चाहिए। लेकिन ये बेहद दुखद है की कांग्रेसी सिफऱ् ढकोसला कर रहे हैं। कांग्रेस का एक भी विधायक सरकारी सुविधा का त्याग करने को तैयार नहीं है।

इस अवसर पर किसान नेता उषा मोर, इनेलो के जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू, किसान सैल के जिलाध्यक्ष बलराज नगूरां, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुमित्रा, पूर्व चेयरमैन कर्ण सिह चहल व जयभगवान शर्मा नगूरां ए अनिरुद्ध खटकड़ समेत भारी संख्या मे इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this