HomeFaridabadक्या कभी सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिल पाएगा शहरवासियों को...

क्या कभी सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिल पाएगा शहरवासियों को ?

Published on

वार्ड नंबर 9 के अंतर्गत आने वाले नंगला एनक्लेव पार्ट 1 में काफी लंबे समय सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। ‌ सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है।

दरअसल, वार्ड नंबर 9 के अंतर्गत आने वाली नंगला एनक्लेव पार्ट 1 में पिछले कुछ समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है वहीं सड़कों की स्थिति भी बदहाल है। स्थानीय निवासी रत्नपाल चौहान ने बताया कि यहां सड़कों की स्थिति व सीवर की स्थिति काफी खराब है।

क्या कभी सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिल पाएगा शहरवासियों को ?

पार्षद निगम अधिकारियों को इस विषय में कई बार शिकायत की जा चुकी है परंतु ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है। सीवर ओवरफ्लो से घर के सामने गंदा पानी भरा हुआ है जिसमें मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। गली की सड़कें भी बदहाल हैं। आए दिन यहां कोई ना कोई वाहन चालक चोटिल होता रहता है।

उन्होंने बताया कि गली के सीवर कनेक्शन को भी मेन लाइन में जोड़ने की बात की गई थी परंतु उस पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। सड़कों की स्थिति भी काफी बदहाल है। गलियों में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। सफाई कर्मचारी नियमित तौर पर गली की सफाई करने नहीं आते हैं।

क्या कभी सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिल पाएगा शहरवासियों को ?

आपको बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सीवर की समस्या शहर भर को निजात दिलाने के लिए निगमायुक्त यशपाल यादव ने कड़े आदेश दिए थे परंतु जमीनी स्तर पर उन आदेशों पर पलीता लगाया जा रहा है। वार्डों के अंदर से अभी भी सीवर की समस्या समाप्त नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या आम है। वार्ड वासी कई बार इस समस्या को लेकर शिकायत करते हैं परंतु निगम की तरफ से कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाती है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this