क्या नवजोत सिंह सिद्धू छोड़ने वाले है कांग्रेस? दिए ये संकेत, कांग्रेस में मची खलबली

देश के लिए पंजाब राज्य खास महत्व रखता है। यहां की राजनीती भी बहुत विशेष मानी जाती है। लेकिन इस समय इस राज्य की सियासत में सबकुछ चंगा नहीं चल रहा है। सिद्धू ने एक ट्वीट में संकेत दिया है कि पंजाब की राजनीति में सब कुछ ठीक नहीं है। कुछ दिनों पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पूर्व सहयोगी, नवजोत सिंह सिद्धू से कैबिनेट में मुलाकात की।

राजनीति का बड़ा खिलाड़ी सिद्धू को कहा जाता है लेकिन वे काफी समय से शांत हैं। सिद्धू और कैप्टन की मुलाकात के बाद, यह अनुमान लगाया गया था कि दोनों के बीच संबंध में सुधार हुआ है, लेकिन सिद्धू ने सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट किया और संकेत दिया कि पंजाब में सब ठीक नहीं है।

किसान आंदोलन में सबसे अहम भूमिका पंजाब की है। सिद्धू इस आंदोलन में भी कम दिखाई दिए हैं। अब सिद्धू ने ट्वीट किया ‘अर्जुन, भीम, युधिष्ठिर सारे समा गए इतिहास में पर शकुनि के “ पासे “ अब भी हैं सियासी लोगों के हाथ में दांव खेला है पंजाब में। एक और ट्वीट किया ‘एक समय था जब मंत्र काम करते थे , उसके बाद एक समय आया जिसमें तंत्र काम करते थे , फिर समय आया जिसमें यंत्र काम करते थे । आज के समय में षड्यंत्र काम करते हैं।

क्या नवजोत सिंह सिद्धू छोड़ने वाले है कांग्रेस? दिए ये संकेत, कांग्रेस में मची खलबली

इन ट्वीट से सभी कयास लगा रहे हैं कि पंजाब की सियासत में सबकुछ नार्मल नहीं है। सबकुछ अच्छे से नहीं चल रहा है। कांग्रेस लगातार सिद्धू से बात कर रही है और वह सिंधु को साथ लेने की कोशिश में है। सिद्धू के आने से पंजाब में कांग्रेस मजबूत होगी, उन्हें एक मजबूत आलोचक के रूप में भी देखा जाता है। कांग्रेस दोनों के बीच की नाराजगी को दूर करने की कोशिश कर रही है।

पंजाब में लंबे समय से इन दोनों दिग्गजों के बीच खटास चल रही है। कांग्रेस कोई खतरा नहीं लेना चाहती है। दोनों की सुलह करवाने की सभी कवायदें वो पूरी कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago