Homeमां मनसा देवी के दरबार में ले जाना होगा ये आईडी कार्ड...

मां मनसा देवी के दरबार में ले जाना होगा ये आईडी कार्ड तभी होंगे दर्शन, दर्शन के लिए मिलेंगे सिर्फ 15 सेकंड

Published on

महामारी ने जब से पैर पसारे हैं, तभी से धार्मिक स्थलों से लेकर हर स्थान इसकी चपेट में आये हैं। अब चैत्र नवरात्र 13-21 अप्रैल में माता मनसा देवी के दर्शन तभी मुमकिन होंगे, जब आप स्लॉट पहले से बुक कराएं। हर श्रद्धालु को दर्शन के लिए 10 से 15 सेकंड मिलेंगे। श्रद्धालु 15 सेकडं भी मां के दीदार के लिए खुश हैं। काफी लंबे समय से श्रद्धालु मां के दरबार नहीं आये हैं।

मां मनसा देवी के बहुत श्रद्धालु हैं। पंचकूला और हरिद्वार स्थित दोनों मंदिरों में रोज़ाना हज़ारों की भीड़ महामारी से पहले आया करती थी। अब महामारी के मद्देनजर श्राइन बोर्ड ने खास तैयारियां की हैं।

मां मनसा देवी के दरबार में ले जाना होगा ये आईडी कार्ड तभी होंगे दर्शन, दर्शन के लिए मिलेंगे सिर्फ 15 सेकंड

हरियाणा में लगातार महामारी के मामलों में इज़ाफ़ा होता जा रहा है। लगातार संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड की ओर से 15 मिनट का एक स्लॉट बुक किया जाएगा। एक स्लॉट में ज्यादा से ज्यादा 180 श्रद्धालु शामिल होंगे। हर श्रद्धालु को माता के दर्शन के लिए 10 से 15 सेकंड मिलेंगे। बुजुर्ग, विकलांग और जिन्हें चलने में दिक्कत है उन्हें 40 सेकंड दिए जाएंगे।

मां मनसा देवी के दरबार में ले जाना होगा ये आईडी कार्ड तभी होंगे दर्शन, दर्शन के लिए मिलेंगे सिर्फ 15 सेकंड

मंदिर परिसर में महामारी से बचाव के लिए सैनिटाइजर का भी प्रबंध किया गया है। हरेक स्लॉट से 5 मिनट पहले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में एंट्री मिलेगी। मंदिर में एंट्री से पहले श्रद्धालुओं के हाथ-पैर धुलवाए जाएंगे। उसके बाद थर्मल स्कैनिंग से गुजरना पड़ेगा। हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा। उसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए बनाई गई लाइन से होते हुए मुख्य मंदिर तक पहुंचेंगे। किसी भी श्रद्धालु को प्रसाद के साथ भीतर नहीं जाने दिया जाएगा।

मां मनसा देवी के दरबार में ले जाना होगा ये आईडी कार्ड तभी होंगे दर्शन, दर्शन के लिए मिलेंगे सिर्फ 15 सेकंड

महामारी से लड़ा जा सकता है और मां के दर्शन भी पहले की तरह किये जा सकते हैं। सिर्फ सतर्कता और सावधानी से यह संभव है। इन दोनों को ही लोग तव्वजो नहीं दे रहे हैं।

Latest articles

बुजुर्गों के बाद अब बच्चों को भी होने लगी है ये गंभीर बीमारी, Faridabad के राजकीय स्कूलों में हेल्थ चेकअप के दौरान हुआ खुलासा

युवा और बुजुर्गों में बहुत अंतर है, जैसे की तजुर्बे का, स्वास्थ का, क्योंकि...

Faridabad में इस गंभीर बीमारी का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

शहर में आए दिन डेंगू के केस बढ़ते जा रहे है, जो की बहुत...

टूटी सड़कें और जलभराव के बाद Faridabad में एक नई समस्या ने लिया जन्म, यहां जानें क्या है वो समस्या

Faridabad की जनता के सामने मुसीबतें कम थी के अब एक नई समस्या ने...

Faridabad के इस इलाके में सरकारी जमीन पर लगता है अवैध बाजार, प्रशासन हैं बेपरवाह

फरीदाबाद टूटी हुई सड़कों, जल भराव और अवैध कब्जों के लिए प्रसिद्ध है। यहां...

More like this