Categories: Public Issue

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में लगाई जाएंगी यह लाइट

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद परियोजना के तहत शहर को स्मार्ट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। अनेक कार्य किए जा रहे हैं ताकि शहर को स्मार्ट बनाया जा सके। इस योजना के तहत और एक राहत भरी खबर आई है,

जिसमें सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटों का संचालन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा किया जाएगा। शहर में करीब 1200 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं जिनमें से कुछ खराब भी हैं व कुछ पूरे दिन जलती रहती हैं ।

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में लगाई जाएंगी यह लाइट

स्मार्ट सिटी योजना के तहत अहले सप्ताह से शहर की विभिन्न सड़कों पर लगी 1200 स्ट्रीट लाइटों का संचालन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से शुरू हो जाएगा, जिसमें लाइटें सेंटर से ही ऑन – ऑफ होंगी।

कौनसी लाइट खराब है यह जानकारी भी सेंटर में पहुंच जाएगी। यह कार्य पूरा होने के बाद दूसरे चरण में लगभग 50 हजार लाइटों का संचालन सेंटर द्वारा किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कोशिश की जा रही है कि शहर की सड़कों पर कहीं भी अंधेरा न रहे। रात के अंधेरे में लोगों को कहीं भी आने – जाने में असुविधा न हो। कहीं – कहीं तो देखा जाता है कि पूरे – पूरे दिन लाइटें जलती रहती हैं,

जिस कारण बिजली का बिल अधिक आता है। इस प्रकार की लापरवाही को भी अब ध्यान में रखा जाएगा। इन लाइटों के संचालन को भी स्मार्ट सिटी अब अपने हाथों में लेगी।

स्मार्ट सिटी का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सेक्टर 20 ए में है, जहां से पूरे शहर के ट्रैफिक सिग्नल को कंट्रोल किया जाता है। स्ट्रीट लाइटों को भी यहीं से जोड़े जाने का प्लान तैयार किया गया है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्ट्रीट लाइटों के आधारभूत ढांचे को अधिक मजबूत किया जा रहा है।

पुराने पोल व केबलों को बदलकर नए पोल और केवल लगाए जा रहे हैं। बिजली की खपत कम हो सके इसके लिए पुराने लाईट हटाकर उनकी जगह नई एल ई डी लाइटें लगाई जा रही हैं। स्मार्ट सिटी लिमिटेड कि कार्यकर्ता अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि अगले सप्ताह तक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा लाइटों का संचालन शुरू हो जाएगा, जिसके बाद शहरवासियों को राहत मिल सकेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago