HomeFaridabadबिन पानी सबसून: गंदा पानी पीने को मजबूर है इस कॉलोनी के...

बिन पानी सबसून: गंदा पानी पीने को मजबूर है इस कॉलोनी के लोग

Published on

गर्मियों का आगाज होते हैं जिले में पीने के पानी की समस्या गहराने लगी है। जहां एक तरफ लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जिन क्षेत्रों में पानी आ रहा है वहां लोगों तक गंदा पानी पहुंच रहा है। ऐसा ही एक मामला बल्लभगढ़ पंचायत भवन के सामने बनी नत्थू कॉलोनी से सामने आ रहा है जहां पिछले 15 दिनों से सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पीने का गंदा पानी पिछले 15 दिनों से आ रहा है। इस विषय में कई बार नगर निगम अधिकारियों ने पार्षद को शिकायत दी जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

बिन पानी सबसून: गंदा पानी पीने को मजबूर है इस कॉलोनी के लोग

पानी सुबह 7 बजे से पहले भर लिया जाए तो पानी कुछ साफ आता है मगर 7 बजे के बाद तो गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इस पानी का प्रयोग पीने के लिए तो दूर कपड़े धोने व बर्तन धोने के लिए भी नहीं किया जा सकता।

आपको बता दें कि इस समस्या से जूझ रहे लोग पीने का पानी खरीद कर पी रहे हैं। इस समस्या से परेशान होकर कई लोग इस कॉलोनी से पलायन भी कर चुके हैं और कुछ पलायन करने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि नगर निगम गर्मियों में लोगों को पीने की पानी की समस्या से न जूझना पड़े के लिए काफी तैयारी कर रहा है। नगर निगम ने जगह-जगह पर करीब 200 ट्यूबवेलों को सही करवाया है।

नगर निगम ने पांच हजार लीटर की क्षमता वाले 12 टैंकर खरीदने का फैसला किया है। अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की तैयार की जा रही है।

बिन पानी सबसून: गंदा पानी पीने को मजबूर है इस कॉलोनी के लोग

करीब 36 लाख रुपये की लागत से यह टैंकर खरीदे जाएंगे। गर्मियों में लोगों को पानी की आपूर्ति करने के लिए नगर निगम की तरफ से तैयार की गई कार्ययोजना में घनी आबादी वाले इलाकों पर निगम के अधिकारियों की विशेष नजर है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this