HomeCrimeदेहरादून की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके परिजनों से मिलवाया

देहरादून की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके परिजनों से मिलवाया

Published on

फरीदाबाद: देहरादून की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के परिजनों को ढूंढकर उसके परिजनों तक पहुंचाने में फरीदाबाद पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है।

थानाक्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक लड़की काफी परेशान अवस्था में दिखाई दी। महिला पुलिसकर्मी ने लड़की को परेशान देखकर उसकी मदद करने के उद्देश्य से लड़की को प्यार से अपने पास बैठाया और उसके बारे में पूछताछ की।

लड़की अपने परिजनों के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ थी। काफी देर तक लड़की के साथ बातचीत करने के पश्चात महिला पुलिसकर्मी ने उसे अपने विश्वास में लिया जिसके पश्चात लड़की ने देहरादून स्थित अपने स्कूल का पता महिला पुलिसकर्मी को बताया।

देहरादून की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके परिजनों से मिलवाया

लड़की के स्कूल का पता चलने के पश्चात पुलिस टीम ने देहरादून स्थित लड़की के स्कूल में संपर्क किया और उन्हें लड़की के बारे में बताया जिसके पश्चात स्कूल से लड़की के परिजनों का पता व फोन नंबर प्राप्त हुआ।

पुलिस टीम ने लड़की के परिजनों को फोन करके लड़की के बारे में सूचना दी। लड़की की सूचना मिलते ही उसके परिजनों के चेहरे पर रौनक आ गई। उन्होंने बताया कि लड़की घर से नाराज हो कर चली गई थी और वह उसकी काफी समय से तलाश कर रहे थे।

देहरादून की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके परिजनों से मिलवाया

इसके पश्चात लड़की के परिजन उसे लेने के लिए फरीदाबाद आए और लड़की द्वारा उसके परिजनों की पहचान करने के पश्चात लड़की को सकुशल उनके परिजनों के हवाले किया गया।

इसके साथ ही उन्हें हिदायत दी गई कि इस उम्र में बच्चे जल्दी किसी व्यक्ति के बहकावे में आ जाते हैं। अपराधिक व्यक्ति इसका फायदा उठाकर उन्हें गलत रास्ते पर धकेल सकते हैं इसलिए वह अपने बच्चों के साथ शांति पूर्वक तरीके से बात करें और उनका ख्याल रखें।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this