HomeFaridabadनगर निगम की लापरवाही, रात के साथ-साथ दिन में भी जलती रहती...

नगर निगम की लापरवाही, रात के साथ-साथ दिन में भी जलती रहती है स्ट्रीट लाइट्स

Published on

शहर भर को अंधेरे से मुक्ति दिलाने के लिए फरीदाबाद प्रशासन ने जगह-जगह पर स्ट्रीट लाइट्स लगाए हैं। यह स्ट्रीट लाइट्स अंधेरे में लोगों की मदद करते हैं परंतु स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में स्ट्रीट लाइट रात के साथ-साथ दिन में भी जलती हुई नजर आती हैं। ऐसा ही एक मामला सेक्टर 46 से सामने आया है जहां लोगों की सुविधाओं के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइट रात के साथ-साथ दिन में भी जलती है।

स्थानीय निवासी शाश्वत पाल ने बताया कि यह स्ट्रीट लाइट्स रात के साथ-साथ दिन में भी जलती है। इस विषय में कई बार अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं होती है। उन्होंने बताया कि इस समस्या की शिकायत फरीदाबाद 311 एप पर भी की गई है परंतु वहां से भी कोई कार्यवाही नहीं होती।

नगर निगम की लापरवाही, रात के साथ-साथ दिन में भी जलती रहती है स्ट्रीट लाइट्स

शाश्वत पाल ने बताया कि उन्होंने इस बात की शिकायत ट्विटर के माध्यम से जिला उपायुक्त यशपाल यादव को भी की है परंतु उनकी तरफ से भी अभी कोई कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

वार्ड नंबर 1 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 56a में दिन में भी स्ट्रीट लाइट जलती रहती हैं। ‌ स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

नगर निगम की लापरवाही, रात के साथ-साथ दिन में भी जलती रहती है स्ट्रीट लाइट्स

गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में लोगों की सुविधाओं के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई परंतु देखरेख के अभाव में यह स्ट्रीटलाइट्स दिन में भी जलती रहती हैं। ‌ शहर के अलग-अलग हिस्सों में यह समस्या देखने को मिली है। वही स्मार्ट सिटी लिमिटेड स्ट्रीट लाइट्स को लेकर एक बड़ी योजना बनाने की तैयारी में है जिसमें स्ट्रीट लाइट से संबंधित सभी विषयों की मॉनिटरिंग की जाएगी।

क्या है फरीदाबाद 311 एप
नगर निगम फरीदाबाद द्वारा फरीदाबाद 311 एप का उद्घाटन किया गया है। इस ऐप का उद्देश्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सभी समस्याओं का तुरंत और प्रभावी समाधान करना है परंतु समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this