HomeFaridabadअब इस समस्या से मिलेगा शहर वासियों को निजात, नगर निगम ने...

अब इस समस्या से मिलेगा शहर वासियों को निजात, नगर निगम ने कर ली है तैयारी

Published on

कलपुर्जों की नगरी फरीदाबाद में काफी लंबे समय से गोबर की समस्या बनी हुई है। नगर निगम ने भी अब इस समस्या के समाधान के लिए भी योजना बना ली है। पिछले दिनों गोबर निस्तारण के लिए लगाए गए टेंडर नगर निगम द्वारा जल्द ही खोले जाएंगे जिससे शहर को गोबर की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

दरअसल, स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में ग्रामीण क्षेत्रों का प्रभाव देखने को मिलता है। आमजन खुले प्लॉटों व ग्रीन बेल्ट पर गोबर डाल देते हैं जो स्मार्ट सिटी की स्मार्टनेस पर धब्बा लगाती है।

अब इस समस्या से मिलेगा शहर वासियों को निजात, नगर निगम ने कर ली है तैयारी

ग्रामीण क्षेत्रों के लोग तथा डेयरी संचालक खुले में गोबर डाल देते हैं या फिर उसे सीवर में छोड़ देते हैं जिससे फीवर ब्लॉक हो जाता है। इस कारण सीवर का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है और क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन जाती है।

गोबर के कारण सीवर सफाई के दौरान मजदूरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से मजदूरों की जान जाने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में गोबर के ढेर देखे जा सकते हैं जिससे गंदगी का माहौल तो बनता ही है वहां से आने जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ‌

वार्ड नंबर 1 के अंतर्गत सेक्टर 56 की ओर जाने वाली सड़क पर ग्रीन बेल्ट पर लोगों ने गोबर डाला हुआ है जिससे आसपास गंदगी का माहौल बना रहता है।

अब इस समस्या से मिलेगा शहर वासियों को निजात, नगर निगम ने कर ली है तैयारी

गौरतलब है कि बीते दिन संजय कॉलोनी में मेनहोल की सफाई करने उतरे एक सफाई कर्मी की इसी वजह से मौत हो गई जिसको लेकर स्थानीय निवासियों ने नगर निगम में इस विषय में शिकायत की।

इसके बाद नगर निगम ने लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर भर के डेरियो का निरीक्षण करने के आदेश दिए। इसके लिए सर्वे एजेंसी भी नियुक्त की गई। यह एजेंसी 3 महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त को सौंपेगी।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this