HomeFaridabadघोटाले के साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप, सीएम से की शिकायत

घोटाले के साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप, सीएम से की शिकायत

Published on

सीवर की समस्या और घोटालों को लेकर जिले भर में चर्चित वार्ड नंबर 5 से एक नया घोटाला सामने आया है जहां शिकायतकर्ता ने सेक्टर 52 और वार्ड नंबर 5 को जोड़ने वाली स्लैब तथा घोटालों के साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।‌

शिकायतकर्ता राम सिंह यादव ने बताया कि मार्च में उन्होंने नगर निगम से वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत आने वाले 14 क्रॉसिंग स्लैब की जानकारी मांगी थी। ‌नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सेक्टर 52 और वार्ड नंबर 5 को जोड़ने वाली स्लैब 32 फुट लंबी, 4 फुट 3 इंच चौड़ी और मोटाई 7 इंच है परंतु वास्तविक रूप में इसकी मोटाई केवल 4 इंच है।

घोटाले के साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप, सीएम से की शिकायत

जब इस बात का खुलासा हुआ तो बीते दिन कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा स्लैब पर सीमेंट डालकर उसे मोटा करने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि यह स्लैब अभी अच्छी स्थिति में है परंतु फिर भी कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा यहां पर सीमेंट डालकर उसे मोटा करने की कोशिश की गई है।

सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद विजिलेंस टीम के द्वारा जांच की मांग की गई थी परंतु महीना भर भी जाने के बावजूद भी अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है वहीं अब अज्ञात लोगों के द्वारा यहां इस स्लैब की मोटाई बढ़ाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि ने इस बात की शिकायत सीएम विंडो, चीफ इंजीनियर और निगमायुक्त को दी गई है।

घोटाले के साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप, सीएम से की शिकायत

राम सिंह ने इस बात की जानकारी एक वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उन्होंने स्लैब से संबंधित सभी विषयों का जिक्र किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी वार्ड नंबर 5 में विकास कार्यों को लेकर एक घोटाला सामने आया था जिसमें दूसरी गली की तस्वीर दिखा कर नगर निगम के वित्तीय विभाग से भुगतान करा लिया गया।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this