HomeFaridabadनाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में पुलिस ने 55...

नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

Published on

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने शहर में हो रहे अपराधों का संज्ञान लेते हुए पोस्को, रेप, छेड़छाड़, व औरतों के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए सभी थाना चौकी महिला थाना को निर्देश दिए हैं।

जिस पर कार्यवाही करते हुए महिला थाना एनआईटी ने आरोपी शामल मंडल को 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शामल मंडल है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में रह रहा था।

आरोपी ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है और पीड़िता व उसकी 17 वर्षीय बड़ी बहन के साथ उसकी जानकारी है।

आरोपी की उम्र लगभग 55 वर्ष है जो पर्वतीय कॉलोनी में ही ई रिक्शा चलाता है। आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ यहां रह रहा था। उसके परिवार में उसकी पत्नी के अलावा 3 लड़के भी हैं।

आरोपी ने इससे पहले पीड़िता की बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर उसके साथ वर्ष 2019 में बलात्कार किया और वर्ष 2020 से पीड़िता के साथ बलात्कार कर रहा था।

नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने बताया कि 12 अप्रैल को महिला थाना में पीड़िता ने अपनी शिकायत दी जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 24 घंटे में फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

चाइल्ड वेलफेयर कमिटी और मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित लड़की के बयान करवाकर व कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Latest articles

Faridabad के नगर निगम ने ली मासूम की जान, यहां जानें पूरी ख़बर

Faridabad का नगर निगम लापरवाह है ये तो सुना था, लेकिन निगम हत्यारा भी...

अब से Faridabad के पुलिसकर्मियों में आएगी फुर्ती, यहां जानें कैसे

इन दोनों फरीदाबाद के पुलिसकर्मी पुलिस वाले कम और दुकान पर बैठे हुए लालाजी...

Faridabad के इस अधूरे ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य हुआ शुरू, शहरवासियो को मिलेगा फ़ायदा

साल 2019 में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहर के जिस...

Faridabad के विधायक राजेश नागर ने की जिला परिषद की CEO आसिमा सांगवान के साथ बैठक, यहां जानें क्या है इसके पीछे की वजह

अभी हाल ही में तिगांव विधानसभा के विधायक राजेश नागर ने जिला परिषद की...

More like this