HomeCrimeरोजगार नहीं मिलने के चलते करने लगा अवैध शराब कारोबार

रोजगार नहीं मिलने के चलते करने लगा अवैध शराब कारोबार

Published on

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त ओपी सिंह द्वारा अवैध नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने अवैध शराब तस्कर को गाड़ी में 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जब्त की गई शराब की 30 पेटियों में 1500 पव्वै शामिल हैं।

आरोपी की पहचान पलवल के रहने वाले राजवीर उर्फ राजीव के रूप में हुई है जो फिलहाल फरीदाबाद के नहरपार इलाके के अंदर गड्ढा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

रोजगार नहीं मिलने के चलते करने लगा अवैध शराब कारोबार

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी फरीदाबाद के अपने किराए के मकान से अवैध शराब लेकर उसे बेचने पलवल जाएगा।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 की टीम ने सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में नाका लगाकर आरोपी को धर दबोचा और मौके पर उसकी इटियोस लीवा गाड़ी में रखी नाइट ब्लू मार्का की 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की जिसे टीम ने पुलिस कब्जे में ले लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाहरवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है और रोजगार न मिलने व जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसने अवैध शराब बेचने का काम शुरू कर दिया।

रोजगार नहीं मिलने के चलते करने लगा अवैध शराब कारोबार

वह शराब लेकर पलवल जा ही रहा था कि पुलिस ने उसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 58 में एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this