एटीएम से पैसे निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना खाली हो सकता है आपका खाता

बैंक फ्रॉड के मामलों में लगातार इज़ाफा देखा जा रहा है। हर दिन बैंक फ्रॉड से संबंधित ख़बरें लोगों का ध्यान खींचती हैं। महामारी के कारण इस दिनों भारत सहित दुनिया भर के देशों के लोग भीड़ वाली जगहों में जाने से परहेज कर रहे हैं, लिहाजा बैंक जाकर कैश निकालने की जगह एटीएम से पैसा निकालना ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि एटीएम के जरिए कैश निकालने समय किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए।

एटीएम फ्रॉड आपके इर्द – गिर्द ही मंडराते रहते हैं। इनसे बचना टास्क से कम नहीं होता है। ध्यान रखें कि जब आप ट्रांजेक्शन करने के लिए एटीएम रूप के अंदर हों तो दूसरा कोई भी व्यक्ति आप के आस-पास मौजूद न हो। अगर कोई दूसरा व्यक्ति अपनी बारी का इंतजार कर रहा है तो आप उससे छिपाकर अपना ATM पिन दर्ज करें या फिर उसे दरवाजे के बाहर इंतजार करने को कहें।

एटीएम से पैसे निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना खाली हो सकता है आपका खाता

कई बार ऐसा होता है कि एटीएम पिन डालते समय हम लापरवाही बरतते हैं। इसका फायदा ठग उठा जाता है। ट्रांजेक्शन करने समय किसी भी अनजान आदमी से एटीएम से जुड़ी मदद न मांगे, अगर आपको एटीएम से कैश निकालने में दिक्कत हो रही है तो एटीएम की सुरक्षा में तैनात गार्ड की मदद ली जा सकती है। इसके अलावा किसी भी और पर भरोसा ना करें।

किसी पर भरोसा करना हमें कई बार नुकसान दे जाता है। यह नुकसान हमें काफी भारी पड़ता है। काफी बार भूलने के डर से व्यक्ति डेबिट कार्ड या एटीएम पर पिन नंबर लिख लेते हैं, यह अच्छी आदत नहीं है। ऐसा करने से आपके साथ फ्राड हो सकता है, इसलिए ऐसा पिन बनाए जिसे आसानी से याद रखा जा सके। इसके साथ ही साथ समय – समय पर अपने डेबिट कार्ड का पिन बदलते रहना चाहिए।

पिन बदलने से आपका कार्ड सेफ हो जाता है। आप फ्रॉड से बच सकते हैं। एकाउंट में जमा पैसे के साथ किसी भी प्रकार का फ्राड न हो इसके लिए जरूरी है कि एकाउंट होल्डर ने बैंक से एएमएस अलर्ट सर्विस ले रखी हो, यह बेहद सस्ती सुविधा है जिसके द्वारा खाते में होने वाले हर ट्रांजेक्शन की जानकारी एएमएस के जरिए मिल जाती है। अगर किसी भी लेनदेन का एएमएस आपकी अनुमति के बगैर आता है तो उसे तत्काल संबंधित बैंक की मदद लेकर ब्लॉक करा दें।

इस टिप्स पर अमल कर के आप काफी हदतक खुद को सुरक्षित कर लेते हैं। बढ़ते फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए इन सभी टिप्स पर आपको ध्यान देना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago