HomeFaridabadदिगंबर जैन मंदिर में टीकाकरण कैंप आयोजित,पूर्व विधायक ललित नागर...

दिगंबर जैन मंदिर में टीकाकरण कैंप आयोजित,पूर्व विधायक ललित नागर ने परिवार सहित लगवाया टीका

Published on

फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित दिगंबर जैन मंदिर के प्रांगण में शनिवार को लगाए गए टीकाकरण कैंप में तिगांव क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर ने अपने पूरे परिवार के साथ टीका लगवा कर लोगों को भी टीका लगवाने के प्रति जागरूक किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि महामारी से भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व जूझ रहा है और पिछले कुछ दिनों से जिस प्रकार से महामारी की दूसरी लहर बेकाबू हुई है ।उससे देश का हर राज्य व जिला प्रभावित हो रहा है ।

दिगंबर जैन मंदिर में टीकाकरण कैंप आयोजित,पूर्व विधायक ललित नागर ने परिवार सहित लगवाया टीका

इसे रोकने के लिए जहां हमें आगे आकर टीकाकरण करवाना होगा वहीं सावधानियां भी बरतनी होगी, तभी हम महामारी से जंग जीत पाएंगे। नागर ने कहा कि महामारी से बचाव के लिए टीका काफी कारगर है और इसलिए लोगों को इसे अवश्य लगवाना चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कोविद संक्रमण की दूसरी लहर में करीब 60 प्रतिशत मामले युवाओं के सामने आ रहे है, ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह टीकाकरण की आयु सीमा भी घटाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाने की व्यवस्था करें ताकि महामारी के संक्रमण का खात्मा किया जा सके।

दिगंबर जैन मंदिर में टीकाकरण कैंप आयोजित,पूर्व विधायक ललित नागर ने परिवार सहित लगवाया टीका

नागर ने टीका लगवाने आए लोगों से कहा कि वह अभी लापरवाही कतई न बरतें, टीकाकरण करवाने के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी और बार-बार हाथों को धोने की सावधानी अवश्य बरतें और दूसरी डोज भी समय पर लगवाएं।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this