HomeFaridabadहरियाणा के दो भ्रष्ट निगमों की कमान एक ही अधिकारी के हाथों...

हरियाणा के दो भ्रष्ट निगमों की कमान एक ही अधिकारी के हाथों में, कैसे होगा काम

Published on

गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप को फरीदाबाद नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वर्तमान निगमायुक्त तथा नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ट्रेनिंग पर जा रहे है। आईएएस यशपाल यादव के बाद नगर निगम आयुक्त का कार्यभार विनय प्रताप तथा उपायुक्त का कार्यभार कृष्ण कुमार को दिया गया है।

दरअसल, निगमायुक्त यशपाल यादव के कार्यकाल के दौरान निगम से भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हुए हैं जिसमें बिना काम किए ठेकेदार को पेमेंट करने का मामला भी शामिल है। निगमायुक्त यशपाल यादव ने ही बीडीपीओ पूजा शर्मा के भ्रष्टाचार के मामले की शिकायत की थी जिसके बाद उस पर कार्यवाही हो पाई।

हरियाणा के दो भ्रष्ट निगमों की कमान एक ही अधिकारी के हाथों में, कैसे होगा काम

अगर बात करे गुरुग्राम निगमायुक्त विनय प्रताप की तो विनय प्रताप के कार्यकाल में भी गुरुग्राम नगर निगम से भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए जिसमें बूस्टिंग पंप का मामला शामिल है।

गौरतलब है कि फरीदाबाद नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में समस्याओं का अंबार है। निवर्तमान निगमायुक्त यश गर्ग के कार्यकाल से लेकर अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। सीवर की समस्या तथा अन्य समस्याओं का समाधान भी निगमायुक्त यशपाल यादव के कार्यकाल में नहीं हो पाया है। निगमायुक्त यशपाल यादव के कार्यकाल में जिले में भ्रष्टाचार के मामलों में भी कमी आई है। यशपाल यादव के कार्यकाल में कई निगम अधिकारियों तथा कर्मचारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों पर भी कार्यवाही हुई है।

हरियाणा के दो भ्रष्ट निगमों की कमान एक ही अधिकारी के हाथों में, कैसे होगा काम

अगर बात करें नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव की तो वह काफी शांत व खुशमिजाज स्वभाव की अधिकारी माने जाते हैं। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना है तथा समस्याओं का बखूबी समाधान भी करवाया है।

वही अब गुरुग्राम निगमायुक्त विनय प्रताप को फरीदाबाद नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार मिला है ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके कार्यकाल में जिले के सभी समस्याओं का समाधान होगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this