Categories: India

हरियाणा के इस घर की है अनोखी कहानी, बिजली कनेक्शन के लिए खड़ी करनी पड़ी दीवार

हरियाणा का एक ऐसा घर जिसकी अजीबोगरीब कहानी है क्या कहानी है आपको इस लेख में पता लगेगी. दरअस्ल 70 वर्षीय जलवंती देवी अपने पूरे परिवार सहित 2 राज्यों की सीमा पर स्थित एक ऐसे घर में रहती है।

जिसका एक द्वार पंजाब में दूसरा हरियाणा में खुलता है। ऐसा किसी बंटवारे या फिर परिवार में विवाद के चलते नहीं बल्कि 2 राज्यों की सीमा पर बने घर के चलते हुआ है। वही बिजली कनेक्शन के लिए 3 महीने से आवेदन किया हुआ था मगर जो रजिस्ट्री थी वह उर्दू में थी।

हरियाणा के इस घर की है अनोखी कहानी, बिजली कनेक्शन के लिए खड़ी करनी पड़ी दीवार

यही कारण है कि बिजली कनेक्शन करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं उर्दू रजिस्ट्री की भाषा अंग्रेजी में अनुवाद करवाने के पश्चात यह उम्मीद जताई जा रही थी कि आखिर उन्हें भी कनेक्शन मिल जाएगा

, परंतु बिजली निगम ने आपत्ति लगा दी कि घर दो प्रदेशों हरियाणा- पंजाब में एक साथ बना हुआ है। कनेक्शन तभी जारी होगा,जब पंजाब सीमा पर ईंटों की दीवार बनेंगी उसके बाद ही कनेक्शन चालू किया जाएगा। यही वजह थी कि निगम की आपत्ति को दूर करने के लिए जगवंती को दीवार बनवानी पड़ी।

हरियाणा के आखिरी सीरे पर बसे शहर डबवाली की भौगोलिक स्थिति प्रदेश के अन्य कस्बों से अलग है. वर्ष 1966 में जब हरियाणा बना था तो पंजाब के साथ सीमा निर्धारित हुई थी. इससे सीमा पर बसे कई घरों में लकीर खींच गईं .

इतने वर्षों बाद हरियाणा बिजली वितरण निगम इस लकीर को पीटने लगा है.निगम ने वार्ड नंबर 4 में वृद्धा के घर पर बिजली कनेक्शन देने के लिए दीवार खड़ी करवाकर पंजाब को जाने वाला रास्ता बंद करवा दिया.

वहीं बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी युगांक जैन ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि मैं इस संबंध में जेई रविन्द्र पाल से रिपोर्ट तलब करुंगा। लेकिन ऐसा संभव नहीं है कि बिजली निगम की वजह से किसी को घर में ही दीवार निकालने की नौबत आए। मैं खुद पूरे मामले की जांच करुंगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago