Homeट्रेन यात्रा के बदले नियम : अब रेल में करोगे सफर तो...

ट्रेन यात्रा के बदले नियम : अब रेल में करोगे सफर तो करने होंगे ये काम नहीं तो होगा जुर्माना

Published on

रेलवे महामारी को गंभीरता से ले रहा है। आमजन अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं जिसका खामियाज़ा दूसरे लोगों को उठाना पड़ रहा है। रेलवे महामारी में खास दिशा-निर्देशों के साथ ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा रहा है।

देश में महामारी की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है। पहले से भयावह मंज़र अब दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी रेलवे ने पूरी तरह से ट्रेनों का संचालन नहीं किया है और आरक्षित टिकटों के साथ ही यात्रियों को यात्रा करने का मौका दिया जा रहा है। इसी बीच, रेलवे ने मास्क को लेकर एक नियम जारी किया है, जिसका पालन ट्रेन और रेलवे स्टेशन दोनों पर किया जाना आवश्यक है।

ट्रेन यात्रा के बदले नियम : अब रेल में करोगे सफर तो करने होंगे ये काम नहीं तो होगा जुर्माना

रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर महामारी फैलने का काफी खतरा होता है। इन जगहों पर सावधानी बरतने की ज़रूरत है और अब रेलवे ने रेल से जुड़े परिसर में मास्क को अनिवार्य कर दिया है। इस नियम का पालन ना करने पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया है। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को कई बातों का पालन करने को कहा गया है।

ट्रेन यात्रा के बदले नियम : अब रेल में करोगे सफर तो करने होंगे ये काम नहीं तो होगा जुर्माना

दैनिक केसेस में लगातार बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। रेलवे इसका पालन कर रहा है। रेलवे ने कहा कि अगर अब कोई ट्रेन के भीतर या स्टेशन परिसर में मास्क नहीं पहनता है तो उस पर 500 रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। यानी अब यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य है और ऐसा ना करने पर 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा।

ट्रेन यात्रा के बदले नियम : अब रेल में करोगे सफर तो करने होंगे ये काम नहीं तो होगा जुर्माना

सभी यह जानते हैं कि महामारी फिरसे अपना विकराल रूप ले चुकी है। सबकुछ पता होने के बावजूद लापरवाही की रफ़्तार महामारी की रफ़्तार से अधिक है। मास्क और 2 गज की दूरी जनता ने भुला दिया है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this