इन दोस्तों की लॉकडाउन में नौकरी गई नहीं मानी हार, कर दिखाया ऐसा काम दे रहे 40 को रोजगार

महामारी के कारण लगे लॉकडाउन ने कई लोगों की नौकरियां लील ली है। काफी लोग बेरोज़गार हुए। उन्हीं में से कई ने खुद का रोज़गार खोला और दूसरों को नौकरी दी। महामारी में कई लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी, कई लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। तो कई लोगों के लिए दो वक्त की रोजी-रोटी की व्यवस्था करना भी दूभर हो गया था।

भूखे पेट पैदल ही लोग अपने गांव जाने की और चल पड़े थे। सभी टूटे हुए थे। उस मुश्किल दौर में कुछ लोग मदद के लिए आगे आए तो कुछ लोगों ने अपने आइडिया और इनोवेशन से खुद के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी सेल्फ डिपेंडेंट बनाया। ऐसी ही कहानी है केरल में रहने वाले दो युवाओं की, जिन्होंने अपने स्टार्टअप से पिछले 8 महीने में 40 गरीब महिलाओं को रोजगार दिया है।

इन दोस्तों की लॉकडाउन में नौकरी गई नहीं मानी हार, कर दिखाया ऐसा काम दे रहे 40 को रोजगार

हौसलों में जान होती है तो कुछ भी करने से डर नहीं लगता है। सबकुछ आसान लगता है। कोच्चि के रहने वाले हाफिज रहमान और त्रिवेंद्रम के रहने वाले अक्षय रवीन्द्रन दोनों MBA ग्रेजुएट हैं। दोनों क्लास मेट रहे हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों की जॉब लग गई। हाफिज एक मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर HR तो अक्षय एक स्पोर्ट्स ब्रांड की मार्केटिंग का काम देखते थे।

इन दोस्तों को खुद पर यकीन था कुछ कर दिखाने का जज़्बा। खुद को कमज़ोर नहीं पड़ने दिया। लॉकडाउन के दौरान लोगों की नौकरियां जा रही थीं। शहरों से भागकर लोग अपने-अपने गांव आ रहे थे। हाफिज बताते हैं इन हालात को देखकर मेरी मां बहुत दुखी थीं। तब मां ने ही मुझसे कहा कि कुछ ऐसा काम क्यों नहीं करते जिससे कि इन लोगों को गांव में ही रोजगार मिल सके। इसके बाद दोनों दोस्तों ने एक स्टार्टअप लॉन्च करने की योजना बनाई।

अचार की कंपनी का स्टार्टअप खोला और आज ज़रूरतमंदों को रोजगार दे रहे हैं। काफी डिमांड इनके ब्रांड की बड़ गई है। दोस्तों ने स्टार्टअप की शुरुआत दो स्थानीय महिलाओं से की। आज 40 लोगों को रोजगार दे रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago