HomePoliticsकृष्णपाल चाहते तो 2018 में ही बन गई होती हार्डवेयर प्याली रोड...

कृष्णपाल चाहते तो 2018 में ही बन गई होती हार्डवेयर प्याली रोड : नीरज शर्मा

Published on

फरीदाबाद : हार्डवेयर चौक-प्याली चौक के बीच की सड़क 2018 में ही बन गई होती अगर तब माननीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह फैसला ले लिया गया होता। यह कहना था कांग्रेस के विधायक नीरज शर्मा का।

शर्मा आज इस सड़क के निर्माण कार्य के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित समारोह में पत्रकारों से बात कर रहे थे। श्री शर्मा ने कहा कि पैरिफिरल रोड के इस छोटे से हिस्से को बनाने के लिए तमाम तरह की बाधाएं पैदा की गईं। लेकिन देर आयद दुुरुस्त आयद। श्री शर्मा ने इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर मूलचंद शर्मा का भी आभार जताया।

कृष्णपाल चाहते तो 2018 में ही बन गई होती हार्डवेयर प्याली रोड : नीरज शर्मा

कृष्णपाल गुर्जर और मूलचंद शर्मा के साथ नारियल फोड़ते हुए नीरज शर्मा ने कहा कि यह सड़क अगर तीन साल पहले बन गई होती तो इन गड्ढों के कारण इंजीनियर सचिन शर्मा को अपनी जान न गंवानी पड़ती। उन्होंने कहा कि सड़क का यह छोटा सा टुकड़ा है तो बडख़ल और बल्लभगढ़ विधानसभा के बीच का हिस्सा लेकिन इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं

कृष्णपाल चाहते तो 2018 में ही बन गई होती हार्डवेयर प्याली रोड : नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा के निवासी इसीलिए शायद नगर निगम को भी इस सड़क के निर्माण में विशेष रुचि नहीं थी। उन्होंने इस सड़क के संबंध में लिखे गए पत्रों व विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों का हवाला देते हुए कहा कि यह फरीदाबाद की पैरिफिरल रोड का हिस्सा है, लेकिन इसके बावजूद सालों से इस सड़क का टूटा होना यह बताने के लिए पर्याप्त है कि इस हिस्से की प्रशासन को कितनी चिंता है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this