Categories: FaridabadHealth

अब ई– संजीवनी से होगा मरीजों का इलाज, संक्रमण के कारण हुआ यह फैसला

जिले में संक्रमण तेज़ी से पांव पसार रहा। आए दिन कंटेंटमेंट जॉन की संख्या में वृद्धि देखने के लिए मिल रही है। यदि हम गुरुवार की बात करे तो 24 घंटे में 1342 संक्रमित मरीजों को पुष्टि हुई, जिसमे से 5 मरीजों की मौत हो गयी।

वही दूसरी ओर शुक्रवार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर के 1450 हो गई और आठ मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया। साथ ही 728 मरीजों ने संक्रमण को मात भी दी है।

अब ई– संजीवनी से होगा मरीजों का इलाज, संक्रमण के कारण हुआ यह फैसला

संक्रमण के इसी बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए माननीय महानिर्देशक स्वस्थ सेवाए, पंचकुला ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के लिए एक दिशा निर्देश जारी किए है। माननीय महानिर्देशक के आदेशानुसार अब सरकारी अस्पतालों की ओ.पी.डी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुली रहेंगी, साथ एमरजेंसी सेवाएं पहले की ही तरह ही चालू रहेंगी।

आप को बता दें कि पहले अस्पतालों की ओ.पी.डी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहती थी। इसी के साथ यदि किसी मरीज़ को अपने डॉक्टर से परामर्श की आवश्यकता है। तो वह ई संजीवनी ऐप के जरिए अपने डॉक्टर से चिकित्सकीय सलाह ले सकते है।

गौरतलब है कि महामारी के संक्रमण के कारण अब अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी भारी कमी देखने को मिल रही हैं। अगर हम फरीदाबाद जिले की बात करे तो यहां के  नागरिक अस्पताल में जहां एक दिन में 2000 मरीज आते थे। अब वही संख्या तक़रीबन आधी से भी कम हो गयी है।

डेंटल एंड सर्जरी की ओपीडी हुई बंद

महामारी के संक्रमण को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने डेंटल और सर्जरी की ओपीडी को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। दोनों ओपीडी के बाहर एक नोटिस लगा हुआ है जिसमें उसमें लिखा हुआ है कि डॉक्टर महामारी की चपेट में आने की वजह से होम आइसोलेशन पर है।

इसीलिए ओपीडी नहीं चलाई जा रही है दोनों ओपीडी के बाहर एक नोटिस लगा हुआ है। जिसमें यह लिखा हुआ है कि इस ओपीडी के डॉक्टर महामारी से ग्रस्त है इसीलिए वे क्वॉरेंटाइन पर है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago