HomePoliticsराकेश टिकैत के बोल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आर्मी के जनरल...

राकेश टिकैत के बोल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आर्मी के जनरल हैं क्या ?

Published on

इनेलो नेता प्रदीप गोदारा के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे डबवाली के गांव में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात की। इस मुलाकात पर राकेश टिकैत ने कहा कि इस मुलाकात के किसी प्रकार से राजनीति मायने नहीं हैं।

टिकैत ने आगे यह भी कहा कि ताऊ देवीलाल के परिवार के साथ हमारे तो चौथी पीढ़ी के संबंध हैं। टिकैत ने कहा कि किसानों के हितों को लेकर टिकैत परिवार ने ताऊ देवीलाल परिवार के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल जब मुख्यमंत्री थे तब भी वे उनसे मिलने के लिए आया करते थे।

राकेश टिकैत के बोल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आर्मी के जनरल हैं क्या ?

राकेश टिकेत ने गांव चौटाला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हए कहा कि भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि शांति के पुजारी महात्मा गांधी को गोली से मार दिया गया था। जिस नात्थु राम गोडसे ने गांधी जी की हत्या की उसी नाथू राम गोडसे की भाजपा वाले पूजा करते हैं। गोडसे के मंदिर बनाने वालों के हाथ में आज देश की सत्ता है।

टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि ये कान खोलकर सुन लें, देश में नाथू राम गोडसे की यात्रा अगर निकली तो उसका इलाज होगा। टिकैत ने कहा कि वे हमलों और गोली से नहीं डरते हैं। इनसे डर कर किसान आंदोलन नहीं रोका जाएगा।

राकेश टिकैत के बोल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आर्मी के जनरल हैं क्या ?

टिकैत ने आपरेशन क्लीन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आर्मी के जनरल हैं क्या जो वे शांतिपूर्वक बैठे किसानों को धरनास्थल हटा देंगे। टिकैत ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर आतंकवादी या माओवादी नहीं रह रहे हैं।

दिल्ली के बार्डर पर देश का किसान बैठा हुआ है। उन्होंने ने कहा कि इस तरह की भाषा का सरकार को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। टिकैत ने कहा कि दिल्ली के बार्डरों पर बैठे किसान अपने घरों और अपने कालोनियों में बैठे हुए है। किसानों के लिए आज दिल्ली बार्डर ही उनका घर है।

राकेश टिकैत के बोल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आर्मी के जनरल हैं क्या ?

राकेश टिकैत से मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने किसान आंदोलन को सही तरीके से चलाने के लिए राकेश टिकैत व उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के आंदोलन ने पूरे देश की सभी जातियों और धर्मों को एक कर दिया।

इस किसान आंदोलन ने देश भर में जाति, कुनबे, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर, छोटे व्यापारी, कारखानेदार सबको एक मंच पर खड़ा करने का काम किया है। ओम प्रकाश चौटाला ने इस दौरान कहा कि देश की जनता कोरोना बीमारी को लेकर त्राहि-त्राहि कर रही है जबकि भाजपा सरकार इस बीमारी पर राजनीति खेल रही है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this