हरियाणा में इन गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों पर कहर बनकर टूट रही है महामारी, इस तरह करें बचाव

विकराल रुप धारण कर चुकी महामारी सभी को सताने लगी है। बुज़ुर्ग हो या युवा सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। स्थिति हाथों से बहार निकलती जा रही है। प्रदेश में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों पर वायरस काल बनकर टूट रहा है। अध्ययन में सामने आया है कि अब तक महामारी से मरने वाले कुल लोगों में से 85 प्रतिशत गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। वहीं 15 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त नहीं थे पर महामारी ने उनकी जान ले ली।

महामारी ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी तबाही मचा रखी है। अध्ययन में पता चला है कि मरने वालों में पुरुषों की संख्या महिलाओं से लगभग दोगुना अधिक है। अब तक 2490 पुरुषों की महामारी से मौत हो चुकी है, वहीं 1276 महिलाओं की जान गई है। खास बात ये है कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और करनाल जिलों में ऐसे मरीजों की संख्या अधिक है।

हरियाणा में इन गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों पर कहर बनकर टूट रही है महामारी, इस तरह करें बचाव

फरीदाबाद और गुरुग्राम हरियाणा में महामारी के हॉटस्पॉट बन गए हैं। इन जिलों से सबसे अधिक मामले प्रदेश में आ रहे हैं। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 25 अप्रैल तक कुल 3767 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 3202 ऐसे लोग हैं, जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। इनमें हृदय, किडनी, शुगर, बीपी और कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियां हैं। शुरुआत से ही महामारी गंभीर मरीजों पर भारी है।

मंज़र काफी खतरनाक हो चले हैं। इस समय महामारी की दूसरी लहर ने सबकुछ थमा दिया है। सबकुछ थम गया है। अब अध्ययन में ये साफ हो गया कि सामान्य व्यक्ति के मुकाबले पहले से ही बीमार व्यक्ति को महामारी आसानी से लपेटे में लेती है। इसलिए ऐसे मरीजों को संक्रमण से बचाना जरूरी है। प्रदेश में रोज़ाना 11000 से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं। 75 से 80 मरीजों की मौत हो रही है।

महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस समय प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी त्राहिमाम मचा हुआ है। महामारी की दूसरी लहर ने कहर मचा दिया है। लगातार मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। मास्क पहनना और पौष्टिक खाना खाना कभी न भूलें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago