हरियाणा के इस डॉक्‍टर के जज्बे को सलाम, दर्द से तड़प रही थी गर्भवती, डॉक्टर ने गोद उठाया और…

पृथ्वी के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर इन दिनों सभी का दिल जीत रहे हैं। सभी इनकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। हर कोई इनकी बात कर रहा है। कारण बहुत से हैं। हरियाणा के जींद जिले के सिविल अस्पताल में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने इंसानियत का परिचय दिया। मुख्य गेट पर स्ट्रेचर न मिलने से गाड़ी में तड़प रही महिला को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक पहुंचाया।

इन्हें काफी तारीफें मिल रही हैं। हर कोई इनका मुरीद हो रहा है। उन्होंने संक्रमण की भी परवाह नहीं की। डॉक्टर को ऐसा करते देख कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर आए, लेकिन एनीमिया ग्रस्त महिला सोनिया ने दम तोड़ दिया। वह 8 माह की गर्भवती थीं। उनकी महामारी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

हरियाणा के इस डॉक्‍टर के जज्बे को सलाम, दर्द से तड़प रही थी गर्भवती, डॉक्टर ने गोद उठाया और...

महामारी के कारण आज – कल लोग एक दूसरे से दूर भाग रहे हैं। कोई नज़दीक आने का परिचय नहीं दे रहा है। ऐसे में डॉक्टर ने महामारी की परवाह किये बिना काफी कुछ कह दिया है। इस महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी सोनिया के रूप में हुई है। सोनिया अपने पति रामशाही के साथ गांव खरकरामजी के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थीं और आठ माह की गर्भवती थीं।

महिला की ज़िंदगी नहीं बच सकी। मरते वक़्त वह मदद की आस लगाए बैठी थीं। डॉक्टर ने उनकी मदद की। महिला की मौत के बाद उनका महामारी टेस्ट किया गया, लेकिन वह निगेटिव मिला। सांसद दीपेंद्र ने ट्वीट कर लिखा कि जींद के सामान्य हॉस्पिटल में स्ट्रेचर नही मिला और महिला की स्थिति गंभीर दिखी तो महिला मरीज को दोनों हाथों में उठाकर दौड़े डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश पांचाल…. salute sir कौन कहता है इंसानियत मर गयी है?

इंसानियत कहीं न कहीं अभी जीवित है। बस नजरिया गायब हुआ है। डॉक्टर के इस प्रयास की खूब तारीफ हो रही है। महिला में खून की कमी थी. उनकी हिस्ट्री देखने पर पता चला कि खून के कमी के चलते पिछले दिनों महिला रोहतक पीजीआई में दाखिल हुई थीं, जहां पर स्वजन पूरा इलाज करवाए बिना ही खरकरामजी ले आए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago