हरियाणा में महामारी के गंभीर मरीज अस्पतालों में होंगे भर्ती, बाकियों के लिए सरकार की ये गाइडलाइन जारी

हरियाणा में महामारी बेकाबू हो चली है। दूसरी लहर सभी को डरा रही है। हर कोई सहमा हुआ है। हर तरफ भय का माहौल है। प्रदेश में लगातार महामारी के मरीजों का ग्राफ बढऩे के चलते अस्पतालों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने सामान्य महामारी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने के बजाय होम आइसोलेशन और महामारी केयर सेंटर में ही इलाज कराने पर फोकस किया है।

महामारी ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी तबाही मचा रखी है। हर जगह इस समय अलग सी अशांति है। अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या घटाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि गंभीर मरीजों को आपात मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

हरियाणा में महामारी के गंभीर मरीज अस्पतालों में होंगे भर्ती, बाकियों के लिए सरकार की ये गाइडलाइन जारी

महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। प्रदेश सरकार के नए आदेशों के मुताबिक सभी सरकारी व प्राइवेट लैब को आरटीपीसीआर टेस्टिंग रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करानी होगी। प्रदेश में 95 फीसद टेस्ट आरटीपीसीआर कराए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में 47 हज़ार से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में रहकर महामारी से जंग लड़ रहे हैं। इन लोगों को घरों में ही मेडिकल किट पहुंचाई गई हैं। साथ ही इनकी नियमित निगरानी की जा रही है।

देश के लगभग सभी राज्य इस समय ऑक्सीजन की कमी, अस्पतालों में बेड्स की कमी और महामारी से हो रही मौत का सामना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के लिए महामारी हरियाणा जीएमडीए पोर्टल को अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। सभी अस्पतालों में डिस्चार्ज पालिसी के नियमों का पालन करने को कहा गया है, ताकि एक्टिव केसों को समय पर इलाज की सुविधा मिल सके।

हर जिला, हर राज्य, सभी इलाकों में इस समय भयावह स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में कुल 526 जिला सेंटरों में 45,086 और 281 महामारी अस्पतालों में 21,417 बेड की व्यवस्था की गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago