Categories: Faridabad

सहायता के नाम पर वसूल रहे हैं मोटी रकम, बचकर रहने की है जरूरत

महामारी के बढते मामलों के बीच दवाईयों तथा अन्य सुविधा की कालाबाजारी भी शुरु हो गई है। शहर के कई असामाजिक तत्व लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे है तथा बेड़स दिलाने के नाम पर लोगों से मोटा पैसा वसूल रहे
है।



दरअसल, जिले भर में महामारी की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिग़डते जा रही है। प्रतिदिन महामारी के हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हो रही है वही जिले में अब संसाधनों की कमी भी देखने को मिल रही है।

सहायता के नाम पर वसूल रहे हैं मोटी रकम, बचकर रहने की है जरूरत

ऑक्सीजन से लेकर बेड़ तक जिले में लगभग सभी व्यवस्थाओं की कमी देखने को मिल रही है वही अब दवाईयो तथा अन्य सुविधाओं की कालाबाजारी शुरु हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यदि कोई व्यक्ति महामारी से ग्रसित है और उसे ऑक्सीजन तथा बेड़ की आवश्यकता है तो जिले के कुछ असामाजिक तत्व अस्पताल बेड़ तथा ऑक्सीजन के नाम पर लोगों को भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसा कर पैसे आ रहे हैं।


सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए कुछ नंबर पर जब ऑक्सीजन तथा बेड से संबंधित विषयों में जानकारी लेनी चाही तो फोन अटेंड करने वाले व्यक्ति ने पहले तो बेड तथा ऑक्सीजन के लिए साफ साफ मना कर दिया परंतु जब थोड़ा सा दवा देकर इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बेड की व्यवस्था हो जाएगी परंतु 24 घंटे के लिए बेड का चार्ज 40 हजार देना होगा। ऐसे ही कुछ और नंबर पर जब फोन किया गया तो इसी तरीके का रिस्पांस सामने आया।

गौरतलब है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर मदद के नाम पर तमाम नंबर सार्वजनिक किए गए हैं जिसमें से आधे से ज्यादा नंबर फर्जी हैं।

मरीज के तीमारदार इन नंबरों पर मदद के लिए फोन करते हैं और मदद ना मिलने पर परेशान होते हैं। प्रशासन को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन नंबर की पड़ताल करने की जरूरत है ताकि आमजन को इससे कोई परेशानी ना उठानी पड़ी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago