Categories: Government

माहमारी फिर बनी गले की फांस, अब सवारियां ना मिलने से फिर हरियाणा रोडवेज को आर्थिक नुकसान

बुधवार को हरियाणा रोडवेज संचालित कर रहे चालकों व परिचालकों की सुरक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन किया जाना था। परंतु कोविद 19 के हालात को देखते हुए इसे फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के परिवहन और खनन मंत्री मूलचंद शर्मा का मानना है कि पिछले वर्ष संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन और कर्फ्यू के माहौल में वैसे ही हरियाणा रोडवेज को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।

माहमारी फिर बनी गले की फांस, अब सवारियां ना मिलने से फिर हरियाणा रोडवेज को आर्थिक नुकसान

जैसे तैसे थोड़े बहुत हालात सामान्य होने ही थे कि फिर आंदोलन ने वही हाल आज लाकर खड़ा कर दिया। दरअसल, किसान आंदोलन की शुरुआत होते ही दिल्ली की ओर जाने वाली अधिकांश बसों को खड़ा करना पड़ा था।

इस बीच रोडवेज संगठनों की ओऱ से दूसरी लहर में बने हालात के बीच काम करने वाले रोडवेज चालकों, परिचालकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। इस क्रम में कर्मचारी संगठन अपने मांगपत्र भी मंत्री को सौंप चुके थे।

हरियाणा रोडवेज संगठनों के नेताओं के साथ में होने वाली परिवहन मंत्री औऱ अधिकारियों की बैठक बुधवार को भी बिगड़ते हालात, कोरोना की चुनौती के कारण नहीं हो सकी है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि कोरोडा की गाइडलाइन और नियमों का पालन करते हुए रोडवेज की बसों के संचालन का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की सोच है कि यह कोई लाभ कमाने का साधन नहीं हैं। उसके बाद भी सामान्य माहौल होने पर बसों के संचालन से रोडवेज फिर भी पटरी पर रहती है।

इस समय भी रोडवेज की लगभग दो हजार बसें ही मुश्किल से संचालित हो रही हैं। पूर्व में माहौल ठीक होने पर दो हजार से ज्यादा बसें चल रहीं थी लेकिन एक बार फिर ग्राफ नीचे जाने लगा है। अक्टूबर में हरियाणा रोडवेज की 18 सौ बसें संचालित होने लगी थी, नवंबर आते आते इनकी संख्या दो हजार के पार अर्थात 21 सौ तक हो गईं थी, जिससे काफी आशा बंधी थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago