Categories: Faridabad

इस डिस्पेंसरी में तीन दिनों से नहीं मिल रही वैक्सीन, लोगों को हो रही है परेशानी

महामारी के बढ़ते मामलों के बीच जिला प्रशासन की ओर से लापरवाही के भी कई मामले सामने आ रहे हैं। ‌ प्रशासन द्वारा अधिकृत अस्पतालों में ना तो वैक्सीन की सुविधा है और ना ही महामारी से ग्रसित लोगों की रिपोर्ट सही समय पर मिल रही है।

ऐसा ही एक मामला सेक्टर 30 डिस्पेंसरी से सामने आया है जहां पिछले 3 दिन से वैक्सीन खत्म हो गई है वहीं विभाग की ओर से सही जानकारी भी लोगों को नहीं मिल पा रही है।

इस डिस्पेंसरी में तीन दिनों से नहीं मिल रही वैक्सीन, लोगों को हो रही है परेशानी

दरअसल, महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन को जीवनदायिनी के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन अपने स्तर पर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रही है परंतु सरकार के द्वारा किए दावे वैक्सीनेशन सेंटर तथा महामारी के टेस्टिंग सेंटर पर बिल्कुल उलट साबित होते हैं।

सेक्टर 30 स्थित डिस्पेंसरी में लगभग 3 दिनों से वैक्सीन खत्म है जिससे सेक्टर 29, 30, 28, 31, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, एत्मादपुर, आईपी कॉलोनी, संतोष नगर, नहरपार, भारत कॉलोनी तथा ओल्ड फरीदाबाद के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आलम यह है कि डिस्पेंसरी में सुबह लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं परंतु वहां पर उन्हें वैक्सीन ना मिलने की जानकारी मिलती है। आरोप है कि वैक्सीन लगवाने के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।




गौरतलब है कि जिले के अलग-अलग हिस्सों में महामारी संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए टेस्टिंग कैंप के साथ-साथ वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है परंतु इन कैंपों में निजी अस्पताल सहित सरकारी अस्पतालों की घोर लापरवाही देखने को मिल रही है।

लोगों को कैंपों पर बुलाया तो जाता है परंतु कैंप में किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं होती। कैंप में नियमों की भी जमकर अवहेलना होती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago