HomeCrimeअश्लील मैसेज कर लड़की को कर रहा था बदनाम, NIT महिला थाने...

अश्लील मैसेज कर लड़की को कर रहा था बदनाम, NIT महिला थाने ने दबोचा

Published on

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर महिला थाना एनआईटी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए नाबालिग लड़की के भाई के फोन पर लड़की को बदनाम करने की नियत से अश्लील मैसेज भेजने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदर्श कुमार निवासी समस्तीपुर बिहार हाल निवासी पानीपत के रूप में हुई है।

अश्लील मैसेज कर लड़की को कर रहा था बदनाम, NIT महिला थाने ने दबोचा

आपको बताते चलें कि आरोपी ने किसी और नाम से एक फेसबुक आईडी बनाई उसके बाद आरोपी ने फरीदाबाद जिले में रहने वाले व्यक्ति (शिकायतकर्ता) के पास फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद आरोपी, शिकायतकर्ता की नाबालिग बहन के बारे में अश्लील मैसेज भेजने लगा।

इसके बाद आरोपी शिकायतकर्ता और उसके परिवार को हरासमेंट करने की नियत से शिकायतकर्ता के फोन पर भी मैसेज भेजने लगा।आरोपी ने शिकायतकर्ता की बहन के नाम पर एक फेक फेसबुक आईडी भी तैयार की और शिकायतकर्ता की बहन की फोटो भी लगा दी।

अश्लील मैसेज कर लड़की को कर रहा था बदनाम, NIT महिला थाने ने दबोचा

जिस संबंध में शिकायतकर्ता ने अपने परिवार वालों को यह बात बताई जिस पर महिला थाना एनआईटी में आईटी एक्ट एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह गंदी नियत के चलते यह करता था।पुलिस टीम ने आरोपी को अपने विशेष सूत्रों के माध्यम से फरीदाबाद के सेक्टर 30 एरिया से दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंदु बाला और उसकी टीम ने आरोपी को सै० ऐरिया से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया ,अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया ।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this