HomeFaridabadआमजन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी लड़ रहे महामारी से जंग

आमजन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी लड़ रहे महामारी से जंग

Published on

जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन हवा की रफ्तार से बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण हर रोज एक नया रिकॉर्ड पार कर रहा है। यदि हम शुक्रवार के आंकड़ों पर गौर करें तो नए संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1434 का था, जो शनिवार को बढ़ कर 1751 हो गया।

वही ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार को 1860 था जो शनिवार को कम हो कर के 1005 ही रहा। महामारी को रोकने के लिए प्रशासन के द्वारा लॉकडाउन लगाया गया। लेकिन उस लॉकडाउन में लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी शहर में जगह-जगह तैनात दिखाई दिए।

आमजन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी लड़ रहे महामारी से जंग

इसी कड़ी में आमजन की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा कर्मी भी लगातार संक्रमण की चपेट में चले आ रहे है। अगर हम अकड़ो की बात करे तो कुल 166 पुलिस कर्मी अभी तक महामारी की पकड़ में आ चुके है।

जिनमे से 6 पुलिसकर्मी ठीक भी हो चुके है। तो वही तीन अस्पताल में भर्ती है। साथ ही बाकी बचे पुलिसकर्मी होम आइसोलेशन में महामारी को मात देने में जुटे हुए है। इसी को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ओ. पी सिंह में भी आमजन को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी लगातार महामारी से संक्रमित हो रहे है। ऐसे में आम लोगो को भी चाहिए की वह बिना जरूरत के घर से बाहर ना निकले।

आमजन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी लड़ रहे महामारी से जंग

लॉकडाउन का कड़ाई पालन करे। घर पर ही बैठ कर संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सकता है। इसलिए मास्क लगा कर रहे और हाथो को सैनिटाइज करते रहे। इसी के साथ साथ आपको बता दे की फरीदाबाद जिले में पुलिस कमिश्नर ओ.पी सिंह द्वारा संक्रमित मरीजों के लिए सेक्टर 30 में  होम आइसोलेशन भी तैयार करवाया हुआ है।

आमजन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी लड़ रहे महामारी से जंग

कमिश्नर ओ.पी सिंह द्वारा समय समय पर संक्रमित पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य का भी जायजा लिया जा रहा है। साथ ही संक्रमित हो कर ठीक हो चुके पुलिस वाले से प्लाज्मा डोनेशन की भी अपील की जा रही है। ताकि अन्य लोगो की जान को बचाया जा सके।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this