HomeFaridabadप्रशासन की नाकामी, लॉकडाउन तो लगा दिया पर शहर को अभी तक...

प्रशासन की नाकामी, लॉकडाउन तो लगा दिया पर शहर को अभी तक नहीं किया सैनिटाइज

Published on

महामारी की चैन को तोड़ने के लिए सैनिटाइजेशन के व्यवस्था को अहम माना जाता है परंतु अभी तक भी जिले के सभी क्षेत्रों को सैनिटाइज नहीं किया गया है।

दरअसल, जिले में इन दिनों महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिससे लोगों में भय देखने को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने चैन को तोड़ने के लिए पूरे हरियाणा में लॉकडाउन की घोषणा भी कर दी है परंतु अभी तक भी जिले को सैनिटाइज नहीं किया गया है। प्रशासन की ओर से शहर भर को सैनिटाइज करने की बात कही जा रही है परंतु अभी तक शहर को सैनिटाइज नहीं किया गया है।

प्रशासन की नाकामी, लॉकडाउन तो लगा दिया पर शहर को अभी तक नहीं किया सैनिटाइज

बीते वर्ष नगर निगम द्वारा पूरे शहर को कई बार सैनिटाइज किया गया था वही निजी संस्थाओं को भी अपने- अपने कार्यालयों को सैनिटाइज करने के भी निर्देश दिए गए थे परंतु इस बार नगर निगम ने इस बार अभी तक शहर को एक बार भी सैनिटाइज नहीं किया गया है हालांकि कुछ मंडी कमेटियों ने मंडी तथा आरडब्ल्यूए ने अपने अपने इलाकों को सैनिटाइज कराया है परंतु अभी तक नगर निगम ने शहर भर को सैनिटाइज नहीं किया है।

बस स्टैंड को किया गया है सैनिटाइज
रोडवेज की ओर से हरियाणा में संचालित बसों के लिए एक गाइडलाइन जारी हुई है। गाइडलाइंस के अनुसार सभी बसों को सैनिटाइजेशन पर विशेष जोर दिया गया है। आदेशों के अनुसार सवारी बैठने से पहले एक बार तथा सवारी छोड़कर आने के बाद बसों को सैनिटाइज करने के आदेश हैं। बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर बसों को दिन में कई बार सैनिटाइज किया जाता है।

प्रशासन की नाकामी, लॉकडाउन तो लगा दिया पर शहर को अभी तक नहीं किया सैनिटाइज

गौरतलब है कि प्रदेश में महामारी के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने 7 दिनों का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। गृह मंत्री अनिल विज ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को इस विषय में सूचित किया। लॉकडाउन से पहले प्रदेश के 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था जिसमें गुरुग्राम, सिरसा, करनाल सहित फरीदाबाद शामिल था।

Latest articles

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया...

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में...

More like this