Categories: Health

फरीदाबाद में आज 24 घंटों में 45 नए कोरोना संक्रमण मामलों के साथ अब तक के सबसे ज्यादा मामले :

कोरोना का कहर फरीदाबाद में लगातार जारी है। पिछले कई दिनों से फरीदाबाद में बढ़ने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या पहले के मुकाबले अधिक है। अनेक इंतजाम किए जाने के बाद भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। लॉक डाउन के नियमों का पालन भी सख्ती से किया जा रहा है, लेकिन इसका कोई अधिक नजर नहीं आ रहा।

फरीदाबाद की आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 45 मामले सामने आए हैं। दिन प्रतिदिन कोरोना मामले बढ़ ही रहे हैं। सुबह 7:00 मामले सामने आए थे जबकि शाम होते होते 38 और मामले आने के बाद इनकी संख्या 45 हो गई। यह अब तक के 24 घंटों में सामने आने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं।

फरीदाबाद में आज 24 घंटों में 45 नए कोरोना संक्रमण मामलों के साथ अब तक के सबसे ज्यादा मामले :

इसके साथ ही फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित मामलों की कुल संख्या 416 हो गई है। इनमें से एक्टिव मरीज 248 है तथा 160 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 142 संक्रमित अभी उपचाराधीन है। घर पर ही आइसोलेट कोरोना संक्रमितों की संख्या 68 है तथा फरीदाबाद में कोरोना के कारण होने वाली मृत्यु का आंकड़ा 8 है।

कोरोना संक्रमित मामलों का दिन प्रतिदिन यूं ही बढ़ते रहना चिंता का विषय बना हुआ है। कोरोना देशवासियों में भय उत्पन्न किया हुआ है। अब सभी उद्योग शुरू हो जाने के बाद लॉक डाउन के नियमों के पालन में और भी अधिक सख्ती बरतने की आवश्यकता है। लोगों से अनुरोध है कि मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे व सोशल डिस्टेंस बनाए रखें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago