HomeFaridabadएलपीजी गैस एसोसिएशन ने डीएफएससी को सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों के लिए रखी...

एलपीजी गैस एसोसिएशन ने डीएफएससी को सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों के लिए रखी है यह मांग

Published on

महामारी के दौरान लोगों को घर-घर गैस वितरित करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर एलजीपी गैस एसो. ने अपने व स्टाफ तथा फैमिली के लिए कोरोना वैक्सीनेशन कैंप तथा मूवमेंट पास की मांग को लेकर डीएफएसओ तथा जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एलजीपी फेडरेशन डिस्टिक प्रेसीडेंट आशुतोष गर्ग, डिस्ट्रिक कन्वीनर सुमित गौड़, वाईस प्रेसीडेंट संजय कसाना, वाईस प्रेसीडेंट राहुल सिक्का, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुरेंद्र चौधरी, ज्वाइंट टैजिअर जोगिंद्र लाम्बा, सेक्रेटरी नीरज आहुजा आदि मौजूद रहे।

एलपीजी गैस एसोसिएशन ने डीएफएससी को सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों के लिए रखी है यह मांग

ज्ञापन में मुख्य रूप से दो मांगें रखी गई, जिसमें वैक्सीनेशन शिविर तथा मूवमेंट पास शामिल रही। इस अवसर पर सुमित गौड़ और आशुतोष गर्ग ने कहा कि एलजीपी एजेंसियों में काम करने वाले कर्मचारी लोगों को घर-घर गैस पहुंचा रहे है, ऐसे में उन्हें भी महामारी होने की पूरी संभावना रहती है।

इसलिए प्रशासन को चाहिए कि वह इन कर्मचारियों व उसके परिजनों का वैक्सीनेशन करवाएं वहीं उन्हें आवागमन हेतु मूवमेंट पास भी उपलब्ध करवाएं ताकि इन लोगों को लॉकडाऊन के दौरान कोई परेशानी न आए और यह अपना कार्य बदस्तूर जारी रखे। सुमित गौड़ और आशुतोष गर्ग ने ज्ञापन देने के उपरांत लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि महामारी का प्रकोप देश व प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है।

एलपीजी गैस एसोसिएशन ने डीएफएससी को सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों के लिए रखी है यह मांग

इसलिए हम सभी को सावधानियां बरतने की सख्त जरूरत है। उन्होंने वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से कहा कि वह यह न सोचे की वैक्सीन लग गई है तो महामरी नहीं होगा, बल्कि उन्हें पहले की तरह सावधानी बरतनी होगी और मास्क, दो गज की दूरी तथा बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां बरतनी चाहिए।

सुमित गौड़ ने कहा कि देशभर में वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर चल रहा है, सरकार ऐसी व्यवस्था करें कि टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन की कमी न आए और हर व्यक्ति को दोनों डोज समय पर लगे।

एलपीजी गैस एसोसिएशन ने डीएफएससी को सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों के लिए रखी है यह मांग

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह महामारी को हल्के में न आंके और सावधानी बरतें और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकले तभी हम पूरी तरह से महामारी पर काबू पा सकेंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this