HomeCrimeपुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ साथ सेफ्टी का भी रखे पूरा ध्यान -...

पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ साथ सेफ्टी का भी रखे पूरा ध्यान – सी पी ओ पी सिंह

Published on

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने एसीपी अशोक वर्मा के साथ बल्लभगढ़ और सेंट्रल जोन के कंटेनमेंट जोन का दौरा करते हुए कानून व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मचारियों को महामारी ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सेंट्रल और बल्लभगढ़ जोन के नाके के मिले दुरुस्त डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा, एसएचओ सैन्द्रल महेन्द्र पाठक भी ड्यूटी पर मिले मौजूद, मौके पर मिले पुलिस कर्मियों का जाना हाल। कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए ओपी सिंह ने कहा कि महामारी के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सख्ती से लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाया जाना अति आवश्यक है।

पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ साथ सेफ्टी का भी रखे पूरा ध्यान - सी पी ओ पी सिंह

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जनता के साथ अपना व्यवहार नरम रखें और उन्हें महामारी के प्रति जागरूक करते हुए इस महामारी से होने वाले नुकसान के बारे में समझाएं।

पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी अपने कर्तव्यों के साथ साथ मानवीय तौर पर भी लोगों की सहायता करने में हमेशा आगे रहते हैं इसलिए उन्हें अपने पुलिस कर्मचारियों पर गर्व है।

पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ साथ सेफ्टी का भी रखे पूरा ध्यान - सी पी ओ पी सिंह

इसके साथ ही उन्होंने को भी ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को भी आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए और कहा कि पुलिसकर्मी मास्क पहने, सैनिटाइजर का उपयोग करें और उचित दूरी बनाए रखें ताकि संक्रमण को रोका जा सके।

पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ साथ सेफ्टी का भी रखे पूरा ध्यान - सी पी ओ पी सिंह

बल्लभगढ़ जॉन में स्थित कंटेनमेंट जोन की समीक्षा करते हुए पाया गया कि सिटी बल्लभगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदीप द्वारा अपने थाना क्षेत्र के अंदर लॉकडाउन नियमों का पालन बहुत ही प्रभावी तरीके से करवाया जा रहा है। जिससे खुश होकर पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी की टीम को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

बन्द दुकान के बहार सड़क पर बिना मास्क के दो युवक मिले दोनो का चालान काटा गया। कुछ गाड़ियों को भी चेक किया गया जिनमें ज्यादातर आवश्यक सेवाओं वाले व्यक्ति पाए गए।

पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ साथ सेफ्टी का भी रखे पूरा ध्यान - सी पी ओ पी सिंह

सिंह ने नागरिकों से भी लॉकडाउन नियमों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस समय घर में अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहकर कोविद-19 का पालन करना ही प्रशासन के कार्य में सबसे बड़ा योगदान है। इसलिए नागरिक अपने परिजनों के साथ घर में सुरक्षित रहें और दूसरे लोगों को भी संक्रमण के विरुद्ध जागरूक करके समाज में अपना अहम योगदान दें।

पुलिसकर्मी इसलिए सड़कों पर है क्योंकि फरीदाबाद पुलिस चाहती है कि आप सुरक्षित रहें। पुलिस आप से सहयोग की अपेक्षा रखती है। साथ ही उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतती है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this