ये क्या किया? : अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हुई तो मरीजों को तड़पता छोड़ भागे डॉक्टर, इतने लोगों ने तोड़ा दम

डॉक्टर्स को पृथ्वी पर भगवान कहा गया है। महामारी के इस काल में डॉक्टर्स को जितना पूजा जा रहा है इतना कभी भगवान को भी नहीं पूजा गया होगा। लेकिन जब भगवान ही काल बन जाए तो स्थिति कैसी होगी? ऐसा ही हुआ है हरियाणा के गुरुग्राम में। गुरुग्राम जिले से एक बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां के कीर्ति हॉस्पिटल में एक रात में ही 9 संक्रमित मरीज़ों की अचानक से मृत्यु हो गई है।

हर जगह इस समय त्राहिमाम मचा हुआ है। महामारी अपनी चपेट में सभी को ले रही है। ऐसे में इस मामले में जिन मरीजों की मौत हुई है उनके परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रात में हॉस्पिटल में अचानक से ऑक्सीजन खत्म हो गई।

ये क्या किया? : अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हुई तो मरीजों को तड़पता छोड़ भागे डॉक्टर, इतने लोगों ने तोड़ा दम

जब भगवान ही मुसीबत में छोड़ कर चला जाए तो काल का आना आवश्यक है। ऐसा ही हुआ है इस अस्पताल में। हॉस्पिटल में अचानक से ऑक्सीजन खत्म हो गई जिसके कारण इन मरीजों का उपचार कर रहे सभी डॉक्टर यहां से भाग गए और इन मरीजों को केवल और केवल भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत अधिक वायरल होती जा रही है।

जिनकी मृत्यु हुई है उन सभी के रिश्तेदारों में इस समय रोष भरा हुआ है। उनका कहना है कि अगर डॉक्टर्स भागे न होते तो उन मरीज़ों की जान बचाई जा सकती थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और यहां वहां से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया, लेकिन तब तक 9 मरीजों की मृत्यु हो चुकी थी।

डॉक्टर्स को इस समय देवता से भी अधिक माना जा रहा है। अगर वह अपना काम ज़िम्मेदारी से नहीं करेंगे तो उनको काल भी बुलाने में दुनिया गुरेज नहीं करेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago