मां का संस्कार करते समय आया कॉल पिता की भी हो गयी मौत, बेटियों को मुखाग्नि देते देख आंखें हुई नम

महामारी का प्रकोप हर किसी के लिए जानलेवा होता जा रहा है। नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ – साथ मौत का ग्राफ भी ऊंचा होता जा रहा है। महामारी ने बहुत से परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। ऐसा ही एक मंज़र बरेली से देखने को मिला। छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ए साथी मरते दम तक। यह गीत अमर प्रेम कहानी बन गई। पूरी जिंदगी एक साथ जिए, दुनिया भी छोड़ी तो एक साथ। एक ही दिन में पति-पत्नी दोनों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

जिसने भी इस दृश्य को देखा वो मोन हो गया। आँखों में आंसू आने लगे। न जाने कितने ही परिवार यह बीमारी उजाड़ेगी। बेटियां मां की चिता को आग देने ही वाली थीं कि उन्हें पिता के मौत की सूचना मिली। इस खबर ने बेटियों के साथ वहां मौजूद लोगों को बेचैन कर दिया। बेटियों काे मां-पिता को मुखाग्नि देते हुए देख सबकी आंखें भर आईं।

मां का संस्कार करते समय आया कॉल पिता की भी हो गयी मौत, बेटियों को मुखाग्नि देते देख आंखें हुई नम

महामारी की दूसरी लहर इस समय अपना कहर ही दिखा रही है। दूसरी लहर में मौत का तांडव देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है। बरेली निवासी 75 वर्षीय राजेन्द्र कुमार को कई दिन पहले अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनको लीवर की बीमारी थी। इसी बीच उनकी 70 वर्षीय पत्नी सुमन की भी तबीयत बिगड़ गई। इनकी दो बेटियां व एक बेटा है, जो अमेरिका में नौकरी करता है।

न जाने ऐसे कितने ही हस्ते – खेलते परिवारों को महामारी ने लील लिया है। इस मामले में पिता की तबीयत खराब होने पर बेटियां पिता को दिल्ली लेकर गईं। वहां बेड नहीं मिलने के करण पिता को अलवर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। कुछ दिन बाद मां की तबीयत खराब हुई। उनको भी अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिन से उनका अलवर में इलाज चल रहा था। दोनों बेटियां ही देखरेख में लगी थी।

देश के सभी राज्यों में महामारी ने अपनी पकड़ काफी मजबूत बना ली है। हर दिन मामलों में इज़ाफ़ा हो रहा है। महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। इस मामले में मंगलवार को उनकी मां की मौत हो गई थी और मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे जब बेटी सगुन अपनी मां की चिता को अग्नि देने की तैयारी में थी, उसी समय अस्पताल से उनके पास फोन आया कि पिता का भी निधन हो गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago