Homeदेश में पहली बार 8 शेर पॉजिटिव: ज़ू में लक्षण दिखने के...

देश में पहली बार 8 शेर पॉजिटिव: ज़ू में लक्षण दिखने के बाद हुआ शेरों का RT-PCR, सर्दी-खांसी के साथ भूख भी घटी

Published on

महामारी अपनी चपेट में इंसानों को तो ले रही है वो अब जानवरों को भी नहीं बख्श रही है। महामारी अपना रौद्र रूप ले चुकी है। लगातार मौतों का आकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इंसानों के बाद अब हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित शेर को आइसोलेट कर दिया गया है। इन सभी शेरों में लक्षण पाए जाने के बावजूद इनका व्यवहार फिलहाल सामान्य है।

पहली लहर डरा रही थी तो वहीँ दूसरी लहर मौत का तांडव कर रही है। कोई भी ऐसा जिला या राज्य नहीं जहां मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही हो। वहीं इस मामले पर पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि सभी संक्रमित शेर सामान्य रूप से खाना भी खा रहे हैं और इन सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है।

देश में पहली बार 8 शेर पॉजिटिव: ज़ू में लक्षण दिखने के बाद हुआ शेरों का RT-PCR, सर्दी-खांसी के साथ भूख भी घटी

महामारी का प्रकोप हर किसी के लिए जानलेवा होता जा रहा है। इंसान हो या जानवर सभी इसकी चपेट में आने लगे हैं। इस मामले में मंत्रालय ने कहा है कि इनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है, हालांकि जानवर से लोगों में महामारी फैलने का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। चिड़ियाघर घनी आबादी के बीच में है लिहाजा माना जा रहा है कि आसपास के लोगों के संपर्क में आने से शेरों में संक्रमण हुआ होगा।

देश में पहली बार 8 शेर पॉजिटिव: ज़ू में लक्षण दिखने के बाद हुआ शेरों का RT-PCR, सर्दी-खांसी के साथ भूख भी घटी

दूसरी लहर में नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ – साथ मौत का ग्राफ भी ऊंचा होता जा रहा है। वहीं जू में काम करने वाले 25 कर्मचारी पहले ही संक्रमित हो गए थे इसलिए यह भी माना जा रहा है कि शेरों की देखभाल करने वालों से ही शेरों में संक्रमण हुआ हो। पिछले साल न्यूयार्क के एक चिड़ियाघर में 8 बाघ और शेर संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा इससे पहले हांगकांग और डेनमार्क में कुत्तों और बिल्लियों में वायरस पाया गया था।

देश में पहली बार 8 शेर पॉजिटिव: ज़ू में लक्षण दिखने के बाद हुआ शेरों का RT-PCR, सर्दी-खांसी के साथ भूख भी घटी

महामारी की दूसरी लहर इस समय अपना कहर ही दिखा रही है। देश के सभी राज्यों में महामारी ने अपनी पकड़ काफी मजबूत बना ली है। हर दिन मामलों में इज़ाफ़ा हो रहा है। महामारी से हाहाकार मचा हुआ है।

Latest articles

Faridabad के नगर निगम ने ली मासूम की जान, यहां जानें पूरी ख़बर

Faridabad का नगर निगम लापरवाह है ये तो सुना था, लेकिन निगम हत्यारा भी...

अब से Faridabad के पुलिसकर्मियों में आएगी फुर्ती, यहां जानें कैसे

इन दोनों फरीदाबाद के पुलिसकर्मी पुलिस वाले कम और दुकान पर बैठे हुए लालाजी...

Faridabad के इस अधूरे ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य हुआ शुरू, शहरवासियो को मिलेगा फ़ायदा

साल 2019 में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहर के जिस...

Faridabad के विधायक राजेश नागर ने की जिला परिषद की CEO आसिमा सांगवान के साथ बैठक, यहां जानें क्या है इसके पीछे की वजह

अभी हाल ही में तिगांव विधानसभा के विधायक राजेश नागर ने जिला परिषद की...

More like this