सेक्टर 16 के गुरद्वारे में शुरू हुआ ऑक्सीजन लंगर, निःस्वार्थ भाव से सभी ज़रूरतमंदो को ऑक्सीजन: नरेंद्र गुप्ता

वैश्विक महामारी से जूझ रहे देश में ऑक्सीजन की किल्लत ने जहां एक ओर चुनौतियाँ बढ़ा दी हैं वहीं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सुखममणि भवन सेक्टर-16 में के मरीजों के लिए निस्स्वार्थ भाव से शुरू किया गया ऑक्सीजन लंगर समाजसेवा सेवा का बेहतरीन उदाहरण है।


यह बात फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सोमवार को गुरुद्वारा में चल रहे अस्थाई अस्पताल का दौरा करने उपरांत ने कहे। उन्होंने गुरुद्वारा के सेवादारों की इस नेक कार्य के लिए सराहना करते हुए कहा कि अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों को भी इस तरह के कार्य करने चाहिए ताकि हम महामारी जैसी घातक बीमारी पर जल्द से जल्द काबू पा सकें।

सेक्टर 16 के गुरद्वारे में शुरू हुआ ऑक्सीजन लंगर, निःस्वार्थ भाव से सभी ज़रूरतमंदो को ऑक्सीजन: नरेंद्र गुप्ता

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में शासन-प्रशासन इस बीमारी से लडऩे के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही हम इस खतरनाक महामारी पर विजय प्राप्त कर लेंगे।


इस मौके पर गुरुद्वारा के सेवादारों प्रधान चरण सिंह जौहर, सचिव अवतार सिंह पसरीचा, कुलदीप सिंह साहनी व टोनी पहलवान ने बताया कि गुरुद्वारा सुखमनी भवन द्वारा अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए दो सप्ताह पूर्व यह सेवा कार्य शुरू किया गया था। यहां ऐसे मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है जो यहाँ भर्ती रहकर कोविड का इलाज करवा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर आज वे जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार व विमल खंडेलवाल से भी मिले, जिन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया कि यहां इलाज करवा रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।


सेवादोरों ने बताया कि पिछले साल वायरस का संक्रमण फैलने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने जरूरतमंदों की मदद करने के लिए बीड़ा उठाया तब संस्था ने जरूरतमंदों को राशन, सैनिटाइजर, मास्क समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराईं। अब महामारी के फिर से विकराल होने पर यह संस्था जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय हो गई है।

इस बार लोग जीवनदायिनी ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में गुरुद्वारा प्रबंधन ने अपने स्तर से ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाकर उन्हें जरूरतमंदों को उपलब्ध कराने बीड़ा उठाया है। पिछले दो सप्ताह में यहां सैकड़ों के मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाकर उनका अमूल्य जीवन बचाने का कार्य किया गया।


इस मौके पर सुरेंद्र सांगा, जगजीत कौर, गुरमीत सिंह, तेजेंद्र सिंह चड्ढा, सर्वजीत सिंह चौहान, अनिल अरोड़ा, संदीप बंसल, अनुराग गर्ग एवं अन्य सेवादार इस सेवा कार्य में बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago