Categories: Faridabad

सुरक्षित हरियाणा का दूसरा दिन: मिली छूट का लोगों ने किया गलत इस्तेमाल, जमकर उड़ाई नियमों की धज्जियां

प्रदेश सरकार ने सप्ताहिक लॉकडाउन के बाद प्रदेश भर में महामारी अलर्ट जारी कर दिया है। महामारी अलर्ट के तहत पूरे प्रदेश में सुरक्षित हरियाणा अभियान की घोषणा की गई है। सुरक्षित हरियाणा अभियान का आज दूसरा दिन था। अभियान के दूसरे दिन जिले में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। लोग बिना मास्क के बेवजह घूमते हुए नजर आए।


दरअसल, जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षित हरियाणा अभियान के तहत गाइडलाइंस जारी की गई हैं। गाइडलाइंस के अनुसार दूध डेयरी और दूध से बने सामान से सम्बंधित दुकानें प्रात: 8 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा सायं 6 बजे से 8 बजे तक खोलने की अनुमति है। इस समयावधि के दौरान लोगों की भीड़ बाजारों में देखने को मिली। लोग बिना मास्क लगाए तथा बिना 2 गज की दूरी के खरीदारी करते हुए नजर आए।

सुरक्षित हरियाणा का दूसरा दिन: मिली छूट का लोगों ने किया गलत इस्तेमाल, जमकर उड़ाई नियमों की धज्जियांसुरक्षित हरियाणा का दूसरा दिन: मिली छूट का लोगों ने किया गलत इस्तेमाल, जमकर उड़ाई नियमों की धज्जियां

बल्लभगढ़ मेन मार्केट में सुबह करीब 11 बजे परचून की दुकान पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोग आपस में सट कर खड़े होकर खरीदारी कर रहे थे वही कुछ लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था।


एनआईटी एक नंबर मार्केट में भी स्थिति ऐसी ही देखने को मिली। यहां भी लोगों ने महामारी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। बिना मास्क तथा दूरी के लोग बेवजह इधर-उधर घूमते नजर आए।


जवाहर कॉलोनी स्थित मार्केट में भी लोगों की लापरवाही सामने आई। यहां भी लोग नियमों को ताक पर रखकर खरीदारी करते हुए नजर आए।

गौरतलब है कि महामारी के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश सरकार की ओर से वीकेंड लॉकडाउन, साप्ताहिक लॉकडाउन तथा अब सुरक्षित हरियाणा अभियान की घोषणा की गई है। अभियान के तहत सख्ती बढ़ा दी गई है। बिना वजह बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं परंतु सख्ती के बावजूद भी लोग नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

Faridabad वासियों को ज़रूर देखना चाहिए ये संग्रहालय, लोकेशन NCR के है बेहद पास

अगर आप दिल्ली में घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपकों…

10 hours ago

Haryana के लोग सस्ते में कर सकते हैं इन जगहों की यात्रा, जल्दी से यहां देखे लोकेशन  

अगर आप भी इस वीकेंड पर कहीं घूमने जाने का प्लेन बना रहे हैं, तो…

10 hours ago

अब से Haryana के इन किसानों को भी मिलेगी पेंशन, बस करना होगा यह काम

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

10 hours ago

Haryana में बुढ़ापा पेंशन में हुआ यह बड़ा बदलाव, जल्दी से यहाँ जाने बदलाव से जुड़ी सभी जानकारी 

प्रदेश के लाखो बुजुर्गों के लिए यह खबर बड़े ही काम की है, क्योंकि अभी…

10 hours ago

Faridabad वासियो को जल्द मिलेगा लावारिश गायों से छुटकारा, यह है इसके पीछे की वजह 

जो लोग शहर की सड़कों पर घूमती हुई लावारिश गायों से तंग है, यह खबर…

11 hours ago

Faridabad के इस अस्पताल में शुरू हुई डिजिटल बायोप्सी, मरीजों को मिलेगी सहूलियत

शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपना एक कदम आगे की ओर…

1 day ago