Homeमहामारी पर वार : हरियाणा के इन जिलों में संक्रमितों से ज़्यादा...

महामारी पर वार : हरियाणा के इन जिलों में संक्रमितों से ज़्यादा ठीक होने वाले मरीज, जानिये कैसे हैं आंकड़े

Published on

प्रदेश में महामारी की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। हालांकि, मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है लेकिन गंभीरता अभी भी बनी हुई है। प्रदेश में महामारी से निपटने के लिए सरकार की सख्ती का असर दिखने लगा है। 15 जिलों में नए संक्रमितों की तुलना में 4091 अधिक लोगों ने महामारी को हराया। मौत के मामलों में भी गिरावट आई है। अब सिर्फ सात जिले रेवाड़ी, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, झज्जर, कैथल और चरखी दादरी ऐसे जिले हैं जहां ठीक होने वालों की अपेक्षा ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

दूसरी लहर ने हर तरफ त्राहिमाम मचा रखा है। मामलों में लगातार इज़ाफ़ा भी हो रहा है। लेकिन दूसरी लहर में पहली बार संक्रमण के मामलों में कमी आने के प्रारंभिक संकेत मिले हैं। प्रदेश में फिलहाल एक लाख आठ 997 से अधिक एक्टिव केस हैं। इनमें 1511 की हालत नाजुक है। इनमें से 1238 लोग ऑक्सीजन और 273 वेंटिलेटर पर हैं।

महामारी पर वार : हरियाणा के इन जिलों में संक्रमितों से ज़्यादा ठीक होने वाले मरीज, जानिये कैसे हैं आंकड़े

जब से दूसरी लहर ने अपना असर होना दिखाया है तभी से मौतों का ग्राफ भी बढ़ता गया है। लेकिन कल दो महीने बाद को पूरे देश में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा दर्ज की गई। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण दर में भी गिरावट देखी गई है। लेकिन कई जगहों पर अब भी महामारी का प्रसार लगातार तेज़ी से फैल रहा है।

महामारी पर वार : हरियाणा के इन जिलों में संक्रमितों से ज़्यादा ठीक होने वाले मरीज, जानिये कैसे हैं आंकड़े

इन जिलों में नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज हुए ठीक

जिला – नए केस – ठीक हुए

  1. गुरुग्राम – 2659 – 4267
  2. फरीदाबाद – 1255 – 2586
  3. सोनीपत – 609 – 1174
  4. हिसार – 928 – 1024
  5. अंबाला – 372 – 776
  6. करनाल – 354 – 577
  7. पानीपत – 717 – 938
  8. रोहतक – 380 – 437
  9. यमुनानगर – 293 – 319
  10. सिरसा – 425 – 607
  11. भिवानी – 342 – 374
  12. पलवल – 202 – 232
  13. फतेहाबाद – 274 – 361
  14. जींद – 478 – 500
  15. नूंह – 140 – 168

इन जिलों में मिले ज्यादा केस

जिला –          नए केस –       ठीक हुए

  • 1. रेवाड़ी –         170 –          117
  • 2. पंचकूला –      472 –          163
  • 3. कुरुक्षेत्र –       195 –          173
  • 4. महेंद्रगढ़ –     566 –           507
  • 5. झज्जर –       409 –          302
  • 6. कैथल –         147 –          78
  • 7. चरखी दादरी -250 –          48 

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...