HomeFaridabadअब लगेगी दवाइयों की कालाबाजारी पर रोक, सरकार ने तय कर दिए...

अब लगेगी दवाइयों की कालाबाजारी पर रोक, सरकार ने तय कर दिए हैं दवाइयों के दाम

Published on

महामारी के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश भर में दवाइयों की कालाबाजारी देखने को मिल रही है। कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा दवाइयों को ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है वही अब सरकार ने सभी दवाइयों की कीमत तय कर दी है।

दरअसल, प्रदेश भर में महामारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में दवाइयों की किल्लत भी देखने को मिल रही है। इस आपदा में कुछ लोग अवसर ढूंढ रहे हैं और लोगों को ऊंचे दाम पर दवाई बेच रहे हैं। सरकार ने दवाइयों की कीमत तय कर दी है।

अब लगेगी दवाइयों की कालाबाजारी पर रोक, सरकार ने तय कर दिए हैं दवाइयों के दाम

सरकार ने डौक्सीसिक्लीन 100 एमजी के एक टेबलेट का दाम 0.91 रुपए, पेरासिटामोल 600 एमजी के एक टेबलेट का दाम 1.73, मिथाइल प्रैडनिसोलोन 16 एमजी के एक टेबलेट का दाम 8.37 व 8 एमजी 4.79, अजीथ्रोमाइसिन 500 एमजी के एक टेबलेट का दाम 19.99, शेलकाल 500 एमजी की 30 टेबलेट, विटामिन्स 12 एमजी के एक टेबलेट, जिंक के 15 टेबलेट्स, जिंक सी, आइवरवैक्टिन, जिंको, इवोडी, जिंकविट जैसी दवाइयां एमआरपी रेट पर मिलेंगी।

जारी आदेशों के अनुसार यदि कोई तय सीमा से ज्यादा दाम पर दवाइयां बेचता है तो उसके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी वहीं इसकी शिकायत उपायुक्त कार्यालय, उपमंडलाधीश कार्यालय, सिविल सर्जन व दवा नियंत्रण अधिकारी को की जा सकती है।

अब लगेगी दवाइयों की कालाबाजारी पर रोक, सरकार ने तय कर दिए हैं दवाइयों के दाम

गौरतलब है कि महामारी के इस दौर में दवाइयों से लेकर ऑक्सीजन तक की कालाबाजारी के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में प्रशासन की ओर से कालाबाजारी को रोकने के लिए तमाम कोशिशें की गई हैं।

दवाइयों के दाम तय करने से पहले प्रशासन की ओर से खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी रोकने के लिए दुकानों के बाहर रेटिंग लिस्ट लगाना अनिवार्य किया गया वहीं अब दवाइयों के दाम भी तय कर दिए गए हैं जो लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this