HomeFaridabadहरियाणा सरकार ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाई सुरक्षित हरियाणा अभियान की...

हरियाणा सरकार ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाई सुरक्षित हरियाणा अभियान की अवधि, होगी पहले से ज्यादा सख्ती

Published on

प्रदेश सरकार ने महामारी अलर्ट के तहत लगाए गए सुरक्षित हरियाणा अभियान को प्रदेश में 24 मई तक बढ़ा दिया है यानी प्रदेश में अब 24 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस बात की जानकारी गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी।

दरअसल, महामारी के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में देखते हुए पूरे प्रदेश में पहले साप्ताहिक लॉकडाउन वही अब सुरक्षित हरियाणा अभियान के तहत लॉकडाउन लगाया गया। ‌

अगर बात करें फरीदाबाद की तो फरीदाबाद में पहले वीकेंड लॉकडाउन, उसके बाद साप्ताहिक लॉकडाउन, महामारी अलर्ट के दौरान साप्ताहिक लॉकडाउन वहीं अब एक बार फिर से साप्ताहिक लॉक डाउन लग गया है।

हरियाणा सरकार ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाई सुरक्षित हरियाणा अभियान की अवधि, होगी पहले से ज्यादा सख्ती

गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इस विषय में जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सुरक्षित हरियाणा अभियान को 1 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। इस अभियान की गाइडलाइंस जल्द ही सांझा की जाएंगी।

सुरक्षित हरियाणा अभियान के तहत लगे लॉकडाउन में सख्ती काफी बढ़ गई है। ‌ लोगों को बिना वजह बाहर निकलने की मनाही है वहीं प्रशासन की ओर से लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।

हरियाणा में महामारी के नए मामलों में गिरावट आ रही है। 21 अप्रैल के बाद शनिवार को एक बार फिर 10 हजार से नीचे 9676 नए संक्रमित दर्ज किए गए। शनिवार को 144 संक्रमितों की मौत हो गई और 12,593 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं, 16 जिलों में नए मामलों की संख्या 500 से नीचे है।

हरियाणा सरकार ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाई सुरक्षित हरियाणा अभियान की अवधि, होगी पहले से ज्यादा सख्ती

जिले में भी महामारी के मामलों में गिरावट आई है। बीते दिन जिले में संक्रमण के 867 नए मामले सामने आए हैं वही 1360 व्यक्ति महामारी को हराकर स्वस्थ हुए है।

इससे जिलेवासियों को यह उम्मीद बंधी है कि अब सभी के सहयोग और सतर्कता से वैश्विक महामारी का प्रकोप जिला में धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। फरीदाबादवासियों द्वारा सावधानी बरतने और लॉकडाउन बढाने की वजह से संक्रमण की चेन को तोड़ने में कुछ हद तक सफलता मिल रही है।

Latest articles

स्वास्थ विभाग के अनुसार Faridabad नगर निगम शहर की जनता को कर रही है ज़हर सप्लाई, यहां पढ़ें पूरी

स्वच्छ पानी स्वस्थ रहने और जीने के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, लेकिन...

Faridabad नगर निगम के EXEN नितिन कादयान जाएंगे ऑस्ट्रेलिया, यह है इसके पीछे की वजह

आने वाली 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया सरकार ऑस्ट्रेलिया-इंडिया वाटर सिक्योरिटी इनिशिएटिव कम्युनिटी डेमोंस्ट्रेशन प्रोजेक्ट...

सरकार की इस योजना से मिला Faridabad के हजारों रेहड़ी वालों को लोन, अब भी लाभ पाने के लिए दिसंबर तक कर सकतें है...

शहर के रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने कुछ समय पहले...

More like this