HomeFaridabadआम आदमी पार्टी ने फिर साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा रात...

आम आदमी पार्टी ने फिर साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा रात में घर जाने को कहकर दिन में किसानों को पिटवाती है मनोहर सरकार

Published on

आम आदमी पार्टी सांसद डा सुशील गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल आंदोलनकारी किसानों को अपने घरों पर लौटने की बात करते हैं, दूसरी तरफ किसानों पर पुलिस द्वारा आपके आदेश पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज और आंसू गैस छोडे जाते हैं। हिसार के अंदर आज इस तरह के क्रूरतापूर्ण व्यवहार की मैं कडी निंदा करता हूं। राज्यपाल महोदय से तत्काल मैं इस मामले मे जांच करने का अनुरोध करता हूं।

आम आदमी पार्टी ने फिर साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा रात में घर जाने को कहकर दिन में किसानों को पिटवाती है मनोहर सरकार

सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि हिसार में किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए इस बल प्रयोग में काफी संख्या में किसान घायल हुए हैं और कुछ घायल किसानों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

डा सुशील गुप्ता ने कहा कि महामारी के कारण लोगों के एकत्रित होने पर पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन लगा है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री जी अपने पूरे अमले के साथ हस्पताल का उद्घाटन करने पहुंच जाते है। क्या उदघाटन ओंलाइन नहीं हो सकता था।

आम आदमी पार्टी ने फिर साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा रात में घर जाने को कहकर दिन में किसानों को पिटवाती है मनोहर सरकार

डा सुशील ने कहा पिछले 6 महीने से किसानों का आंदोलन शांतिपूर्वक चल रहा है। मुख्यमंत्री जानबूझ कर किसानों के साथ पंगा ले रहें है। जबकि एक दिन पूर्व वह ही किसानों से महामारी की रोक के लिए अपने घर लौटने का अनुरोध करते हैं।

आम आदमी पार्टी ने फिर साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा रात में घर जाने को कहकर दिन में किसानों को पिटवाती है मनोहर सरकार

उन्होंने कहा बेहतर होता कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर हिसार में पहुंचे किसानों से बातचीत करते।
जहां तक महामारी की बात है गांव-गांव फैलता जा रहा है। इसको रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this