महामारी के तनाव से मुक्त करने हेतु मुख्यमंत्री ने लगाई मनोवैज्ञानिकों की ड्यूटी, स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन पर ले सकते है सहायता

हरियाणा सरकार ने महामारी के कारण तनावग्रस्त होने वाले लोगों को मानसिक रूप से संबल देने के लिए मनोवैज्ञानिकों की ड्यूटी लगाई है जिनसे पीडि़त व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग की हैल्पलाइन के माध्यम से परामर्श ले सकता है।


एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे कि महामारी से पीडि़त होने के कारण जिन लोगों में तनाव की समस्या हो जाती है, उनके तनाव को दूर करना आवश्यक है ताकि उनमें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न न हों। मुख्यमंत्री ने कहा था कि ऐसे पीडि़त लोगों को स्वस्थ रखने के लिए परामर्श से संबंधित कोई व्यवस्था की जाए।

महामारी के तनाव से मुक्त करने हेतु मुख्यमंत्री ने लगाई मनोवैज्ञानिकों की ड्यूटी, स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन पर ले सकते है सहायता


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने आज से राज्य कोविड हेल्पलाइन नंबर 1075 और 855889311 में आईवीआर-6 (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस-6) जोड़ दिया है। यह हेल्पलाइन कॉल करने वाले एक पीडि़त व्यक्ति को एक मनोवैज्ञानिक से जोड़ती है, जो उन्हें जरूरत के अनुसार सलाह देता है।


प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में ऐसे 12 मनोवैज्ञानिकों की ड्यूटी लगाई गई है जो सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अलग-अलग समय-स्लॉट में उपलब्ध रहेेंगे। इन मनोवैज्ञानिकों को कल ट्रेनिंग भी दी गई है कि पीडि़त व्यक्तियों से कैसे व्यवहार करना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago